क्या आज दोपहर आपका फोन भी बजा था बीप की तेज आवाज के साथ…घबराएं नहीं; सरकार कर रही है ये बड़ी टेस्टिंग
May 2, 2026
No Comments
Mobile Beep Sound Today: आज दोपहर बीप-बीप की तेज आवाज के साथ मोबाइल बज उठे. जिनके घरों में दो-तीन मोबाइल हैं तो सभी एक साथ बज उठे. पहले कुछ समझ नहीं आया लोगों को और डर गए लेकिन फिर कुछ देर बाद पता चला कि कोई अलर्ट मैसेज आया था जो कि सरकार की ओर से था.
सरकार ने बड़ी टेस्टिंग की थी. दरअसल सरकार द्वारा किए जा रहे एक नए इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम का ही ये हिस्सा है. इसका उद्देश्य आपदा के समय लोगों तक तुरंत जानकारी पहुंचा कर अलर्ट कर देना है. ताकि लोग अपने लिए सुरक्षित स्थान का बंदोबस्त कर सकें. इसलिए इसको लेकर किसी को घबराने की जरूत नहीं है.