Indian Railway: “अब 10 मिनट में हाथ से चली जाएगी बर्थ!”, जानें रेलवे का क्या है नया नियम
Indian Railway New Rules: भारतीय रेलवे दिन पर दिन यात्रियों की सुविधा के लिए नया नियम बनाता रहता है. इसी क्रम में रेलवे ने अब एक ऐसा नियम बना दिया है कि अगर आप 10 मिनट भी अपनी बर्थ तक पहुंचने में लेट हो जाते हैं तो टीटीई आपकी बर्थ वेटिंग वाले को दे देगा. यानी नए नियम के मुताबिक अब TTE केवल 10 मिनट की बर्थ के लिए आपका इंतजार करेगा. इसका साफ मतलब है कि आपको रेलवे स्टेशन पहुंचने में जल्दी करनी होगी और समय से पहुंचकर अपनी बर्थ पर कब्जा जमाना होगा.
कुछ इस तरह है नया नियम
बता दें कि वैसे तो रेलवे का नियम ये है कि अगर किसी वजह से आपकी ट्रेन छूट जाती है तो आपका रिजर्वेशन तुरंत कैंसिल नहीं होता. मगर, उस कंडीशन में टीटीई (TTE) आपकी सीट किसी दूसरे को दे देगा. उसके बाद आप वापस अपनी सीट पाने के लिए अगले स्टेशन पर पहुंचकर अपनी सीट क्लेम कर सकते हैं. हालांकि, रेलवे कंफर्म टिकट पर आपकी सीट अगले 2 स्टेशनों तक के लिए रिजर्व रखता है. उसके बाद टीटीई (TTE) आपकी सीट किसी अन्य वेटिंग टिकट वाले यात्री को दे सकता है. यानी पहले एक-दो स्टेशन के बाद भी यात्री सीट पर पहुंचते थे तो भी टीटीई (TTE) उनकी रिजर्व सीट पर उपस्थिति मार्क कर देता था, लेकिन अब तो टीटीई (TTE) यात्री को सिर्फ 10 मिनट का ही समय देगा. अब चेंकिंग स्टाफ हैंड हेल्ड टर्मिनल के जरिए टिकट चेक करते हैं और इसमें यात्री के आने या ना आने की जानकारी देनी होती है. बता दें कि पहले ये व्यवस्था कागजों पर रहती थी, जिसमें टीटीई (TTE) अगले स्टेशन तक इंतजार कर लेता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा.