शादी का अनोखा कार्ड, दामाद को डिफेंडर व बेटे को BMW…बेटी के विवाह में पानी की तरह पैसा बहा रहे बाहुबली नेता अनन्त सिंह; जानें कितनी सम्पत्ति?-Video
Bihar Anant Singh News: सोशल मीडिया पर इन दिनों बिहार के मोकामा से पूर्व विधायक और बाहुबली नेता अनंत कुमार सिंह काफी चर्चा में हैं.हालांकि इस बार किसी बयानबाजी या फिर अपराध को लेकर नहीं बल्कि अपनी बेटी की शादी को लेकर वह खूब चर्चा बटोर रहे हैं. उनकी छोटी बेटी शिवांगी सिंह की आगामी 25 नवंबर को शादी है.
पहले इस शादी का अनोखा कार्ड वायरल हुआ तो वहीं अब दामाद को डिफेंडर देने के मामले में उनकी पूरी सम्पत्ति की डिटेल वायरल हो रही है. मालूम हो कि उन्होंने शादी के कार्ड में ही होने वाले दामाद की पढ़ाई-लिखाई की पूरी जानकारी लिख दी है. पटना जिले के बाढ़ स्थित उनके पैतृक गांव नदवां में विवाह समारोह का आयोजन भव्य तरीके से होगा.
अनंत सिंह बेटी की शादी में देंगे DEFENDER गाड़ी? सवाल सुनते ही भड़के! https://t.co/WqjN9XMj1z
— छपरा जिला 🇮🇳 (@ChapraZila) November 10, 2026
शादी में अनंत सिंह होने वाले NRI दामाद ऋषिकेश कुमार को करीब 3 करोड़ रुपये की ‘लैंड रोवर डिफेंडर’ (Land Rover Defender) गाड़ी दहेज के रूप में दे रहे हैं, तो उससे पहले बेटे अभिनव के उपनयन (जनेऊ) संस्कार में 1 करोड़ रुपये की लग्जरी ‘बीएमडब्ल्यू’ (BMW) कार गिफ्ट करने जा रहे हैं. इसको लेकर उनका वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें वह कहते दिख रहे हैं कि वह पढ़े लिखे नहीं है केवल कार जानते हैं.
चुनावी हलफनामे के मुताबिक पति-पत्नी की रकम
सोशल मीडिया पर वायरल चुनावी हलफनामों व अन्य विवरणों के मुताबिक, अनंत सिंह की परिवार सहित कुल 100 करोड़ रुपये से भी अधिक की चल-अचल संपत्ति है. पिछले साल 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान अनंत सिंह की अपनी सालाना कमाई करीब 39 लाख रुपये बताई थी तो वहीं मोकामा की पूर्व विधायक पत्नी नीलम देवी की सालाना आय करीब 88 लाख रुपये है.
नेटवर्थ के हिसाब से कुल 37 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति अनन्त सिंह के पास है. हालांकि उनकी पत्नी नीलम देवी उनसे भी अधिक अमीर हैं और कुल 63 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी की अकेली मालकिन हैं.
अनंत सिंह ने कहा बेटी के शादी में सब कोई आए, सब कुछ तैयारी है।
पत्रकार ने पूछा कौन-कौन आ रहे हैं
अनंत सिंह ने कहा उतना हम मुंह से नहीं बता सकते हैं कापी देखे पड़ेगा https://t.co/Cn7mETBOxx
— Sadan Singh (@SadanJee) November 9, 2026
गाड़ियों और मवेशियों का है शौक
अनंत सिंह को गाड़ियों के साथ ही मवेशियों के शौक को पूरा बिहार जानता है. कार कलेक्शन में सबसे महंगी गाड़ी 2.70 करोड़ रुपये की ‘टोयोटा लैंड क्रूजर’ (Toyota Land Cruiser) उनके पास है. इसका इस्तेमाल वह करते हैं तो वहीं इसके अलावा 48 लाख रुपये की फॉर्च्यूनर और एक महिंद्रा एक्सयूवी 500 कार भी उनकेपास है.
पत्नी नीलम देवी के नाम पर इनोवा के साथ ही फॉर्च्यूनर और महिंद्रा थार जैसी गाड़ियां शामिल हैं. शेयर बाजार में भी उनका बड़ा हिस्सा है. अनंत सिंह ने ‘जेवी कैपिटल’ नाम की एक निवेश फर्म के जरिए शेयर मार्केट में 10 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश कर रखा है, जिसका गणित लगाया जाए तो उनकी कुल चल संपत्ति 26 करोड़ रुपये के पार पहुंच जाती है.
सफेद वाली डिफेंडर दामाद के लिए ।
काली वाली BMW बेटे के लिए।अनंत सिंह वास्तव में अनंत हैं, उनकी दिलेरी का कोई जवाब नहीं है।
जो राज्य गरीबी सूचकांक में प्रथम स्थान पर है, वहां के एक माननीय दिखावे के लिए पानी की तरह धन बहा रहे हैं।
अनंत सिंह का निजी धन है जिसपर उनके परिवार का ही अधिकार है लेकिन इस तरह के शाही खर्च का असर आम लोगों पर भी पड़ता है वे भी इनकी तरह शादी में खर्च करके बर्बाद हो जाते हैं और सालों तक बैंक वालों को ब्याज चुकाते हैं।
— Chandra (@cpt2025) November 10, 2026
रियल एस्टेट साम्राज्य फैला है पटना से लेकर दिल्ली और गुरुग्राम तक
अनन्त सिंह की रियल एस्टेट और जमीनों के मामले में भी बड़ी हिस्सेदारी है. सिर्फ जमीनों में 11 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश अनन्त कुमार ने कर रखा है. पटना के बेढ़ना में 15 लाख की कृषि भूमि के साथ ही पैतृक गांव नदवां में 1 करोड़ की जमीन और 4.5 लाख का एक पैतृक मकान और पटना के शहर में 10 करोड़ रुपये की बहुत ही बेश कीमती कमर्शियल प्रॉपर्टी भी है.
तो वहीं पत्नी नीलम देवी के नाम पर तकरीबन 50 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है. इसमें राजधानी दिल्ली के पॉश इलाके ग्रेटर कैलाश-2 में 2.17 करोड़ रुपये का एक आलीशान फ्लैट होने के साथ ही पटना में 50 लाख का फ्लैट है. पटना, हरियाणा के गुरुग्राम (Gurugram) व बाढ़ में 13.90 करोड़ रुपये की भारी-भरकम कमर्शियल प्रॉपर्टी फैली हुई है.
अनंत सिंह से पूछा की आप बेटा को BMW गाड़ी दे रहे हैं फिर अनंत सिंह ने कहा उतना हम पढ़े लिखे नहीं है हमको नहीं पता
स्वागत के लिए क्या है दादा अनंत सिंह ने कहा कि तोरा हम रजिस्टर दें
जहानाबाद से दौड़ के आया है आपके पास फिर अनंत सिंह ने कहा क्या कहते हैं आप लोग की सम्मानित भी नहीं करें।
शादी है तैयारी चल रहा है आप लोग भी आए सब को कार्ड दे दिए।
— Sadan Singh (@SadanJee) November 10, 2026
पूरी डिटेल एक नजर में
सोशल मीडिया पर वायरल जानकारी के मुताबिक, 10 बीघा जमीन पर लगेगा आलीशान पंडाल।
4 लाख लोगों को कराया जाएगा भोजन।
दामाद को 2.5 करोड़ रुपए की डिफेंडर गाड़ी दे रहे हैं दहेज।
उपनयन संस्कार के बाद बेटे को BMW कार गिफ्ट करेंगे।
जयमाल के लिए 30 फुट ऊंचा भव्य स्टेज बनाया जाएगा।
मेन्यू में 150 से अधिक खाने के आइटम रखे जा रहे हैं।
घुड़दौड़ का आयोजन होगा और विजेता को थार गाड़ी दी जाएगी।
शादी का निमंत्रण प्रधानमंत्री से लेकर तमाम बड़े नेताओं को भेजा जा रहा है तो वहीं सभी भोजपुरी स्टार और बॉलीवुड स्टार और जाने-मानें पत्रकार इस शादी में बुलाए गए हैं।