International Yoga Day-2023: बालिका विद्यालय और राजकीय जुबिली इण्टर कालेज में हुआ योगाभ्यास, स्वयं से जुड़ने का दिया गया संदेश, इन छात्राओं को मिला पुरस्कार
International Yoga Day-2023: बुधवार को बालिका विद्यालय इंटर कॉलेज मोतीनगर लखनऊ और उप्र भारत स्काउट और गाइड ने योगाभ्यास किया. इस मौके पर कॉलेज की प्रधानाचार्या डा. लीना मिश्रा ने कहा कि दिन-रात के चक्र में से एक घंटा स्वयं से जुड़ने के लिए आवश्यक है और इसके लिए योग ही ऐसा माध्यम है, जब हम खुद से जुड़ सकते हैं. इस मौके पर शिक्षिकाओं और छात्राओं ने योगाभ्यास किया.

इस कार्यक्रम के आयोजन की नोडल विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ लीना मिश्र थीं तथा विद्यालय स्तर पर कार्यक्रम का संयोजन शारीरिक शिक्षा प्रवक्ता पूनम यादव ने किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य, समस्त शिक्षिकाओं, छात्राओं और अभिभावकों के द्वारा योगाभ्यास एवं प्राणायाम किया गया। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम थी- वसुधैव कुटुंबकम, जिस पर विद्यालय की छात्राओं ने पोस्टर और स्लोगन बनाए, कविताएं लिखीं तथा प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। पोस्टर प्रतियोगिता में कक्षा 9 की छात्रा चाहत को प्रथम, कक्षा सातवीं की आफरीन को द्वितीय तथा कक्षा सात की महक को तृतीय पुरस्कार मिला। स्लोगन प्रतियोगिता में कक्षा 8 की शुभी को प्रथम पुरस्कार,

कक्षा 10 की खुशी को द्वितीय पुरस्कार तथा कक्षा 10 की मुस्कान कनौजिया को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। योग पर आधारित क्विज प्रतियोगिता में कक्षा 7 की इबरा को प्रथम पुरस्कार, कक्षा 9 की चाहत को द्वितीय पुरस्कार तथा कक्षा 10 की खुशी को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ सर्वश्रेष्ठ योग मुद्राएं करने में कक्षा 11 की छात्रा वंशिका निगम को प्रथम, समुचित और श्रेष्ठ योगाभ्यास के लिए शिक्षिकाओं में मीनाक्षी गौतम को द्वितीय तथा कक्षा 10 की छात्रा खुशी की माता को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। पुरस्कृत होने वाली समस्त शिक्षिकाओं, अभिभावकों तथा छात्राओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया। इसके पश्चात समस्त प्रतिभागियों को जूस और पौष्टिक खाद्य पदार्थ वितरित किए गए।

राजकीय जुबिली इण्टर कालेज में किया गया योगाभ्यास
विश्व योग दिवस के अवसर पर उ0प्र0 भारत स्काउट और गाइड द्वारा आज राजकीय जुबिली इण्टर कालेज में आयोजित योग कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ओम प्रकाश मिश्र, उप शिक्षा निदेशक, षष्ठ मण्डल लखनऊ, एवं विशिष्ट अतिथि उ0प्र0 भारत स्काउट और गाइड के प्रादेशिक उपाध्यक्ष डा0 आर0पी0 मिश्र, अध्यक्ष एवं जिला विद्यालय निरीक्षक, लखनऊ राकेश कुमार तथा उपाध्यक्ष एवं जिला विद्यालय निरीक्षक, (द्वितीय) लखनऊ आर0एस0 बघेल ने दीप प्रज्जवलन कर योग गुरू महर्षि पतंजलि के चित्र पर माल्यार्पण किया। जिला मुख्यायुक्त डा0 जे0पी0 मिश्र ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा जिला सचिव अनिल शर्मा ने आभार व्यक्त किया। जिला संस्था की ओर से मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि को स्कार्फ पहनाकर स्वागत किया गया।

योग गुरू के रूप में श्री क्रृष्ण कुमार शर्मा द्वारा स्काउट्स और गाइड्स तथा उपस्थित महानुभावों को सूक्ष्म व्यायाम, योग निद्रा, योग में सूर्य नमस्कार, आसन मण्डूकासन, सुशांकासन, उस्ट्रासन, अनुलोम विलोम, कपाल भांति, भ्रस्तिका, भ्रामरी, शलभासन, भुजंगासन, हलासन, सवांगासन एवं षवासन, योग निद्रा आदि योगाभ्यास कराया गया तथा अन्त में शांति पाठ किया गया। प्रादेशिक उपाध्यक्ष डा0 आर0 पी0 मिश्र ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए योग आवश्यक है। कहा जाता है कि ‘‘योग करें – निरोग रहें‘‘। सभी स्काउट्स और गाइड्स को नियमित योगाभ्यास कराना चाहिए। जिला सचिव अनिल शर्मा ने बताया कि योग कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के 700 स्काउट्स/गाइड्स/रोवर्स/रेन्जर्स एवं स्काउट मास्टर/गाइड कैप्टन तथा विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने भी सम्मिलित होकर योगाभ्यास किया।
योग कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रादेशिक उपाध्यक्ष डा0 आर0पी0 मिश्र, जिला मुख्यायुक्त डा0 जे0पी0 मिश्र, जिला संस्था की उपाध्यक्ष एवं पायनियर मान्टेसरी इण्टर कालेज की प्रधानाचार्या शर्मिला सिंह, राजकीय जुबली इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य धीरेन्द्र मिश्र के साथ जिला सचिव अनिल शर्मा, कोषाध्यक्ष विश्वजीत सिंह, संयुक्त सचिव मीता श्रीवास्तव, उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षक संघ के महामंत्री नरेन्द्र कुमार वर्मा, जिलामंत्री महेश चन्द्र, जिला संगठन कमिश्नर (गाइड) मधु हंसपाल, जिला संगठन कमिष्नर (स्काउट) डा0 महेन्द्र कुमार तिवारी, ट्रेनिंग काउन्सलर सत्य शकर मिश्र, नियामात उल्लाह खां, डा0 पी0के0 पन्त, सिम्पी गुलाटी, विनीता श्रीवास्तव, नीतू गुप्ता, शंकरानन्द के साथ विभिन्न विद्यालयों के स्काउट गास्टर/गाइड कैप्टन एवं जिला संस्था के अन्य पदाधिकारी उपस्थिति रहे।