ईरान-इजरायल युद्ध का असर…कई पेट्रोल पंपों पर खत्म हुआ ईधन; नोएडा-ग्रेटर नोएडा-गाजियाबाद में लोग परेशान-Video

March 8, 2026 by No Comments

Share News

Iran Israel War: ईरान के साथ इजरायल-अमेरिका युद्ध यानी खाड़ी देशों में जारी युद्ध का असर अब भारत में भी दिखने लगा है. दरअसल नोएडा और ग्रेटर नोएडा में रविवार को कई पेट्रोल पंपों पर ईंधन नहीं पहुंच सका और इसकी वजह से कई जगह पेट्रोल खत्म हो गया तो वहीं लोगों को तमाम समस्याओं का सामना करना पड़े.

सोशल मीडिया पर वायरल खबरों के मुताबिक, इस सम्बंध में जब पंप संचालकों ने कंपनियों से जानकारी हासिल की तो पता चला कि सोमवार तक ईंधन की गाड़ियां पहुंच सकेंगी. तो दूसरी ओर जिला आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने भी दावा किया है कि ईंधन की कमी नहीं है, लेकिन ट्रांसपोर्ट की परेशानी जरूर आ सकती है. फिलहाल कंपनियों ने आपूर्ति सामान्य होने का भरोसा दिलाया है.

सोशल मीडिया पर एक पंट्रोल पंप संचालक ब्रिजेश कुमार का बयान वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने कहा है कि पेट्रोल की मारामारी हो रही है. इसी वजह से देर रात में ही बड़ी संख्या में पेट्रोल लोगों ने भरवा लिया और पेट्रोल खत्म हो गया. उन्होंने दावा किया कि जिले में कई पंप पर पेट्रोल नहीं रहा ऊपर से रविवार को पेट्रोल की गाड़ी नहीं पहुंची. इस वजह से पूरे दिन पंपों पर ईंधन की बिक्री नहीं हो सकी और लोग बिना ईधन के ही लौटते रहे.

हालांकि सम्भावना जताई जा रही है कि सोमवार को ईधन पेट्रोल पंप पर पहुंच सकता है. तो वहीं गाजियाबाद में भी कुछ पंपों पर पेट्रोल खत्म होने की खबर सामने आई है. इस सम्बंध में प्रभारी जिला पूर्ति अधिकारी स्मृर्ति गौतम का भी बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमे उन्होंने कहा कि पेट्रोल की कीमत बढ़ने की आशंका से कंपनियों ने फिलहाल मना कर दिया है. उनके पास ईंधन भी पर्याप्त मात्रा में है. सिर्फ ट्रांसपोर्ट की दिक्कत की वजह से ही आपूर्ति बाधित हुई है.

बढ़ रहे हैं कच्चे तेल के दाम

बता दें कि ईरान और अमेरिका-इस्राइल युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है. शनिवार की सुबह इजरायल ने अमेरिका के साथ मिलकर ईरान पर  हमला कर दिया था और फिर ईरान ने पलटवार करते हुए खाड़ी देशों के 8 देशों पर हमला कर दिया था और तभी से लगातार युद्ध जारी है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें भीषण आग जलती हुई दिख रही है. बताया जा रहा है कि तेहरान में किसी ईधन भंडारण में आग लगी है. तो दूसरी ओर कच्चे तेल के दाम बढ़ रहे हैं. यही वजह है कि कई देशों में पेट्रोल और डीजलों की कीमतों में वृद्धि देखी गई है. इसी के साथ ही भारत में भी पेट्रोल के दाम बढ़ने की सम्भावना जताई जा रही है. इसी वजह सै शनिवार देर रात तक पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लम्बी लाइन लगी रही और लोगों ने दोपहिया वाहनों के साथ ही कारों आदि में भी टैंक फुल करवा लिया.

सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार को पूर्वोत्तर तेहरान में एक पेट्रोल भंडारण सुविधा के पास भीषण आग देखने को मिली है. इस सम्बंध में इजरायली सेना ने कहा कि उसने उसी शाम शहर में ईंधन भंडारण स्थलों पर हमला किया है.

ये भी पढ़ें-Alireza Arafi: खामेनेई की मौत के बाद ईरान की सत्ता अलीरेजा अराफी के हाथ…जानें कौन हैं ये?