ISC-ICSE Result 2025: लखनऊ के छात्रों ने स्थापित किया कीर्तिमान, नेशनल टॉप 3 रैंक में CMS के 43 छात्र

April 30, 2025 by No Comments

Share News

ISC-ICSE Result 2025: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन ( CISE) और ISC बोर्ड ने आज रिजल्ट जारी कर दिया है. एक बार फिर से उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मेधावियों की सफलता झूमकर बोली है। राजधानी में 99 फीसदी से ज्यादा नंबर पाने वाले मेधावियों की लंबी फेहरिस्त है। एक-एक स्थान पर पांच से अधिक परीक्षार्थियों ने कीर्तिमान स्थापित किया है तो वहीं लखनऊ के जाने-माने स्कूल सिटी मॉन्टेसरी स्कूल (CMS) के 43 छात्रों ने नेशनल टॉप-3 में रैंक हासिल कर जिले का मान बढ़ा दिया है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्मामिनेशन (सीआईएससीई) 10वीं के रिजल्ट में आद्या चौहान और पलक राज ने 99.6 फीसदी नंबर हासिल कर कीर्तिमान स्थापित किया है तो वहीं इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (आईएससी)-12वीं में वेदिका वत्स, त्वेशा गर्ग, समर्थ द्विवेदी, प्रणव सूरी, आशीष शुक्ला, श्रेया वर्मा, गौरिका लूथरा और आरुषि सिंह चौहान ने संयुक्त रूप से 99.75 फीसदी अंक हासिल कर इतिहास रच दिया है.

43 CMS students in national top 3 rank in ISC ICSE Result 2025

गौरतलब है कि लखनऊ में काउंसिल की परीक्षा में करीब 22 हजार परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इस बार राजधानी के मेधावियों ने इस बार 99 फीसदी से ज्यादा नंबर हासिल करने में नया कीर्तिमान गढ़ दिया। तो वहीं सी.एम.एस. के 43 छात्रों ने नेशनल टॉप 3 में रैंक हासिल कर विश्व स्तर पर जिले का मान बढ़ा दिया है.

सिटी मोन्टेसरी स्कूल

सिटी मोन्टेसरी स्कूल के मेधावी छात्रों ने इस वर्ष आई.एस.सी. एवं आई.सी.एस.ई. बोर्ड परीक्षाओं में अपने पिछले सभी रिकार्ड को ध्वस्त करते हुए नया कीर्तिमान स्थापित कर पूरे देश में लखनऊ का नाम रोशन किया है। जहाँ एक ओर, सी.एम.एस. के 8 छात्रों ने आई.एस.सी. बोर्ड परीक्षा में 99.75 प्रतिशत अंक अर्जित कर इतिहास रचा है तो वहीं दूसरी ओर आई.सी.एस.ई. बोर्ड परीक्षा में 2 छात्रों ने 99.60 प्रतिशत अंक अर्जित कर अपने मेधात्व का परचम लहराया है। खास बात यह है कि इस वर्ष सी.एम.एस. के 43 छात्रों ने ऑल इण्डिया प्रथम, द्वितीय व तृतीय रैंक अर्जित कर नया इतिहास सृजित किया है जबकि 72 छात्रों ने 99 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित कर एक बार फिर साबित कर दिया है कि गुणात्मक शिक्षा के क्षेत्र में सिटी मोन्टेसरी स्कूल सर्वश्रेष्ठ है।

43 CMS students in national top 3 rank in ISC ICSE Result 2025

आई.एस.सी. (कक्षा-12) बोर्ड परिणाम में 99.75 प्रतिशत तक अंक अर्जित करने वाले सी.एम.एस. के 8 मेधावी छात्रों में वेदिका वत्स, त्वेशा गर्ग, समर्थ द्विवेदी, प्रणव सूरी, आशीष शुक्ला, श्रेया वर्मा, गौरिका लूथरा एवं आरुषी सिंह चौहान शामिल हैं। इसी प्रकार, आई.सी.एस.ई. (कक्षा-10) की बोर्ड परीक्षा में 99.60 प्रतिशत अंक अर्जित करने वाले छात्रों में आद्या चौहान एवं पलक राय शामिल हैं। आई.एस.सी. में सी.एम.एस. के 46 छात्रों ने जबकि आई.सी.एस.ई. में 26 छात्रों ने 99 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किये हैं।

इस वर्ष सी.एम.एस. से कुल 6856 छात्रों ने आई.एस.सी. एवं आई.सी.एस.ई. बोर्ड में प्रतिभाग किया, जिसमें से 3920 (57.2 प्रतिशत) छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक जबकि 1555 छात्रों (22.7 प्रतिशत) ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किये हैं।

43 CMS students in national top 3 rank in ISC ICSE Result 2025

1 मई को सम्मानित होंगे उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं

सी.एम.एस. के हेड, कम्युनिकेशन्स ऋषि खन्ना ने बताया कि आई.सी.एस.ई. एवं आई.एस.सी. बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत से लेकर 99.75 प्रतिशत तक अंक अर्जित कर विद्यालय का नाम रोशन करने वाले सिटी मोन्टेसरी स्कूल के 3920 मेधावी छात्रों को कल 1 मई, वृहस्पतिवार को प्रातः 9.00 बजे सी.एम.एस. गोमती नगर एक्सटेंशन कैम्पस ऑडिटोरियम में आयोजित भव्य ‘सम्मान समारोह’ में सार्वजनिक तौर पर सम्मानित किया जायेगा। इससे पहले, प्रातः 8.00 बजे सी.एम.एस. के टॉपर छात्र ‘विक्ट्री मार्च’ निकालेंगे, जो कि गोमती नगर एक्सटेंशन स्थित मकदूमपुर पुलिस स्टेशन से प्रारम्भ होकर सी.एम.एस. गोमती नगर एक्सटेंशन कैम्पस ऑडिटोरियम तक जायेगा।

ये भी पढ़ें-“तू UPSC पास हो गया…” जंगल में भेड़ चरा रहे युवक के पास आया फोन और बदल गई दुनिया, भावुक कर देने वाला Video वायरल