…जब आग लगी रुकी कार अचानक दौड़ पड़ी सड़क पर, गिरते-पड़ते लोग भागे जान बचाकर; डरा देने वाला Video वायरल

October 13, 2024 by No Comments

Share News

Jaipur Viral Video: सोशल मीडिया पर डरा देने वाला एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि सड़क पर एक कार खड़ी है, जिसमें भीषण तरीके से आग लगी हुई है और सड़क पर जा रहे लोग अपने वाहन को रोककर उसे देखने लगते हैं. इस दौरान सड़क पर जलती कार को देखने वालों की भीड़ लगी दिखाई दे रही है. इतने में ही रूकी हुई कार चल पड़ती है और फिर उसके सामने खड़े लोग गिरते-पड़ते भागने लगते हैं. इस घटना को जिसने भी देखा उसकी रूह कांप गई. तो वहीं सोशल मीडिया पर इस वीडियो को भूत वाला वीडियो कहकर वायरल किया जा रहा है.

ये वीडियो जयपुर से सामने आया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुक्रवार 12 अक्टूबर को जयपुर की सड़क पर एक धधकती हुई कार एलिवेटेड रोड पर दौड़ पड़ी तो लोगों की रूह कांप उठी. जलती हुई कार 50, 100 और 200 मीटर नहीं बल्कि 300 मीटर से ज्यादा दूरी तक आग की लपटों से घिरी होकर तेजी से दौड़ती रही. आगे जाकर वह डिवाइडर से टकरा कर रुक गई। सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

शुक्रवार दोपहर की है घटना

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चलती कार में आग लगने की यह घटना दोपहर पौने दो बजे की है। कार एमआई रोड से होती हुई मानसरोवर की तरफ जा रही थी। बताया जा रहा है कि अजमेरी पुलिया से कार एलिवेटेड रोड के ऊपर चढ़ी और सोडाला चौराहे के पास तक जैसे ही पहुंची उसमें आग लग चुकी थी. इसके बाद जलती हुई कार सोडाला चौराहे से लेकर श्याम नगर सब्जी मंडी तक मतलब करीब 300 मीटर से अधिक दूरी तक सड़क पर दौड़ती रही और लोग अपनी जान बचाकर भागते नजर आए. जिसने भी सड़क पर आग लगी कार को दौड़ते हुए देखा उसके होश उड़ गए.

आग लगी कार चलने की ये वजह आई सामने

इस कार में जयपुर के मानसरोवर निवासी जितेंद्र जांगिड़ सवार थे. उन्होंने मीडिया को बताया कि वह एमआई रोड पर शॉपिंग के लिए गए थे और शॉपिंग करके लौट रहे थे. एलिवेटेड रोड से निकलते समय सोडाला चौराहे के पास कार में कुछ जलने की महक उनकी आई. इस पर उन्होने हैंड ब्रेक लगाकर कार रोक दी. कार में प्लास्टिक का हिस्सा जलकर पिघलने लगा तो उन्होंने कार के चारों दरवाजे खोल दिए लेकिन कुछ ही पल में कार के बोनट में आग लग गई और तेज लपटे उठने लगीं. वह पहले ही गाड़ी से बाहर आ चुके थे. तो दूसरी ओर वायरिंग जलने से हैंड ब्रेक फ्री हो गया और कार अपने आप चलने लगी। उन्होंने कहा कि सोडाला चौराहे के आगे एलिवेटेड रोड पर ढलान होने के कारण कार और तेज दौड़ने लगी. मालूम हो कि जलती कार का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

ये भी पढ़ें-Baba Siddique Murder Case: लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी, सलमान खान के लिए लिखी ये बड़ी बात…! पुलिस पूछताछ में शूटर्स ने खोला चौंकाने वाला राज; यहां पढ़ें पूरी मार्डर स्टोरी-Video