Disputed Statement: एक से अधिक पति रखने की सलाह देकर चौतरफा घिरे जावेद अख्तर, मौलाना सैयद सैफ अब्बास नकवी बोले, “ये हिंदुस्तान की तहजीब पर हमला है,महिलाएं मंगवाएं माफी” देखें वीडियो
महिलाओं को एक से अधिक पति रखने की सलाह देकर मशहूर लेखक जावेद अख्तर चौतरफा घिर गए हैं। उनको देश की महिलाओं से मांफी मांगने की मांग की गई है। इसी के साथ लखनऊ के मौलाना सैयद सैफ अब्बास नकवी ने उनके इस बयान पर आपत्ति जताई है। साथ ही कहा है कि देश भर की महिलाएं उनसे मांफी मंगवाएं।
देखें क्या कहा जावेद अख्तर ने
हाल ही में एक दैनिक समाचार पत्र को दिए एक इटरव्यू में जावेद अख्तर समान नागरिक संहिता (कॉमन सिविल कोड) को लेकर बात कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा, “जो दिल से महसूस करता है उसे रहना चाहिए (कॉमन सिविल कोड में)..मेरी बेटी है और मेरा बेटा है। जो भी मेरे पास प्रॉपर्टी है, उसमें दोनों को बराबर दूंगा…कॉमन सिविल कोड का मतलब ये नहीं कि सभी समुदाय का एक कानून हो, इसका मलतब ये है कि औरत और मर्द के लिए भी एक कानून हो।” इसी दौरान जावेद अख्तर ने कहा कि “ये ज़रूर है कि ये जो द्विविवाह (बाइगेमी) है। एक से ज्यादा बीवी, ये बराबरी नहीं रही। या तो फिर औरत को भी इजाज़त दीजिए कि एक वक्त में एक से ज्यादा पति हो। ये बराबरी के खिलाफ है और इस पर बात होनी चाहिए।
देखें क्या आपत्ति जताई है मौलाना ने
जावेद अख्तर के बयान पर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के ऑल इंडिया शिया चांद कमेटी के प्रेसिडेंट मौलाना सैयद सैफ अब्बास नकवी ने कड़ी आपत्ति जताते हुए मांग की है कि महिलाओं से माफी मांगें जावेद अख्तर। इसी के साथ कहा कि “यह बयान शर्मनाक है। महिलाओं को कई पति रखने का मशवरा दिया गया है। इसका जितना भी विरोध किया जाए वह कम है।
हिंदुस्तान में ऐसे कुछ लोग मीडिया में ऊल जलूल बयान देते हैं, जिससे कि वह मीडिया में बने रहें। मुझे लगता है कि इस बयान पर हमारे देश की महिलाओं को कड़ा विरोध करना चाहिए। इस बयान के जरिए उन्होंने हमारे देश की तहजीब पर हमला किया है। आप देखें कोई भी महिला भले ही उसका पति जितना भी खराब हो, वह उसके साथ अत्याचार करता हो तो भी कभी भी महिला दूसरा विवाह करने के बारे में नहीं सोचती। वह उसी विवाह को निभाना चाहती है। वहां इस तरीके का मशविरा देना अफसोसनाक है। निंदनीय है। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि पूरे देश की महिलाओं को मिलकर इसके खिलाफ आवाज उठानी चाहिए और जावेद अख्तर को उस समय तक नहीं छोड़ना चाहिए जब तक वह पूरे देश की महिलाओं से माफी न मांगे लें। (photo credit @Javedakhtarjadu)
देखें वीडियो