Jharkhand: भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह से भीड़ ने की बदसलूकी, जमकर तोड़ी गईं कुर्सियां, जबरन ली सेल्फी, वायरल हुआ वीडियो, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, एक्ट्रेस ने कहा, “झारखंड सरकार फेल”
रांची। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री अक्षरा सिंह के साथ भीड़ दुर्व्यवहार और हूटिंग कर रही है। इसी के साथ जमकर हंगामा हो रहा है और भीड़ सिंह की ओर तेजी से बढ़ रही है।
यह वीडियो झारखंड के गढ़वा शहर का बताया जा र हा है। जानकारी सामने आ रही है कि अक्षरा एक कार्यक्रम में पहुंची थीं, जहां भीड़ड ने हंगामा कर दिया। इसके बाद वह कार्यक्रम छोड़कर निकलने लगी तो भीड़ उन के ऊपर ही टूट पड़ी। इस पर पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा। बताया जा रहा है कि इस घटना में कई लोग कथित तौर पर घायल हो गए और गुस्साई भीड़ ने कार्यक्रम स्थल पर रखी सैकड़ों कुर्सियां तोड़ डाली।
बताया जा रहा है कि कार्यक्रम का आयोजन सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने किया था। मीडिया सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ झामुमो-कांग्रेस गठबंधन सरकार ने गुरुवार से खत्यानी जौहर यात्रा यात्रा की शुरूआत की। इस कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य के सभी जिलों में रैलियों का आयोजन किया जा रहा है। गुरुवार को गढ़वा में सोरेन समेत अन्य नेताओं ने इस कार्यक्रम में जुटे लोगों को सम्बोधित क्या। मुख्यमंत्री के लोगों को सम्बोधित करने के बाद इस मंच पर अक्षरा सिंह और अन्य अक्षरा सिंह और एक अन्य अभिनेत्री निशा सिंह का गीत-नृत्य कार्यक्रम होना था। (फोटो सोशल मीडिया)
यहां देखें वीडियो