Jharkhand: लालू यादव को चारा घोटाले की सजा सुनाने वाले जज ने 59 साल की उम्र में की दूसरी शादी, जानें उम्र में कितनी छोटी है दुल्हन, देखें तस्वीर
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को चारा घोटाले के एक मामले में सजा सुनाकर चर्चा में आए जज, एक बार फिर से सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस बार किसी केस के लिए नहीं बल्कि अपनी दूसरी शादी को लेकर सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बने हुए हैं।
59 साल के जज ने अपने से 9 साल छोटी युवती से शादी कर ली है। यह शादी झारखंड के गोड्डा में हुई है। बता दें कि शादी करने वाले जज का नाम शिवपाल सिंह है और उनकी पत्नी पेशे से वकील हैं, जिनका नाम नूतन तिवारी है।

मीडिया सूत्रों के मुताबिक नूतन भाजपा से जुड़ी हैं। प्रभात खबर पर प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक सिंह और तिवारी की मुलाकात गोड्डा कोर्ट के परिसर में हुई थी। इसी के बाद से पहले दोस्ती और फिर मोहब्बत हो गई व अंत में दोनों ने शादी का फैसला कर लिया। फिलहाल दोनों की ही ये दूसरी शादी है और दोनों के परिवार ही इस शादी से खुश हैं।