Kanpur News: सपा विधायक इरफान सोलंकी को हुई जेल, कोर्ट ने भेजा 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, देखें वीडियो

December 2, 2022 by No Comments

Share News

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के जाजमऊ आगजनी मामले में फरार सपा विधायक इरफान सोलंकी और उनके भाई रिजवान सोलंकी ने शुक्रवार की दोपहर में पुलिस कमिश्नर आवास पर खुद को सरेंडर किया था। इसके बाद पुलिस लाइन में उनसे साढ़े तीन घंटे तक पूछताछ के बाद एसीएमएम तीन की कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उनको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

photo credit social media

बता दें कि कानपुर के जाजमऊ आगजनी और रंगदारी के मामले में सपा विधायक इरफान सोलंकी और उनके भाई रिजवान सोलंकी करीब एक महीने से फरार चल रहे थे। शुक्रवार को सरेंडर के दौरान उनका परिवार, विधायक अमिताभ बाजपेई, विधायक हसन रूमी आदि मौजूद रहे। सरेंडर करते वक्त का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस दौरान इरफान सोलंकी आंखों में आ गए आंसू को पोछते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि सरेंडर करते वक्त मीडिया के किसी भी सवाल का जवाब दोनों भाइयों ने नहीं दिया। मीडिया ने पूछा था कि इतने दिन कहां रहे। इस पर इरफान ने मीडिया के सवालों को नजरअंदाज कर दिया।

मीडिया सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार को ही सोलंकी के घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा होने वाला था, लेकिन इससे पहले ही दोनों भाइयों ने खुद को सरेंडर कर दिया। विधायक और उनके भाई के खिलाफ यह कार्रवाई पड़ोसी महिला का घर फूंकने के आरोप में की जा रही है। बता दें कि मामले में विधायक के परिवार ने प्रेसवार्ता करके कई तथ्य सामने रखे थे। हालांकि प्लॉट में आगजनी के मामले में फोरेंसिक रिपोर्ट से बड़ा खुलासा हुआ था। घटनास्थल पर ज्वलनशील पदार्थ की पुष्टि हुई थी। पटाखे से आग लगने की पुष्टि नहीं हो सकी थी। ऐसे में फोरेंसिक रिपोर्ट भी साजिश की ओर इशारा कर रही थी।

जानें कितने घंटे चली पूछताछ
मीडिया सूत्रों के मुताबिक पुलिस कमिश्नर आवास में सरेंडर करने के बाद दोनों से करीब साढ़े तीन घंटे पुलिस लाइन में पूछताछ हुई। इसमें पुलिस के हाथ कई अहम सुराग लगे हैं। बता दें कि सत्ता पक्ष के सांसद के हस्तक्षेप के बाद आज फरार विधायक और उनके भाई ने सरेंडर किया। इस सुनियोजित घटनाक्रम का विधायक इरफान की फेसबुक आईडी से लाइव भी चला था। हालांकि पुलिस लाइन में पूछताछ के बाद पुलिस दोनों भाईयों को लेकर कोर्ट पहुंची। जहां एसीएमएम तीन की कोर्ट में पेश किया गया है। यहां सुनवाई के बाद उनको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। सपा विधायक और उनके भाई के खिलाफ कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज है।

यहां देखें वीडियो