Kanpur: माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट का धरना 26 सितंबर को, देखें क्या हैं मांगें
September 21, 2023
No Comments
Kanpur: अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों की सेवा सुरक्षा,धारा 18 व 21 को शिक्षा सेवा आयोग में शामिल करना,तदर्थ शिक्षकों का विनियमितिकरण,वित्तविहीन शिक्षकों को पूर्ण कालिक दर्जा दिलाने,व्यवसायिक शिक्षकों के मानदेय में वृद्धि ,नगर निगम के शिक्षकों की समस्याओं को दूर करने हेतु उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ पांडे गुट का धरना संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय पर होगा। धरने को प्रदेश अध्यक्ष अमरनाथ सिंह,वरिष्ठ उपाध्यक्ष भगवान शंकर त्रिवेदी,महामंत्री आशीष कुमार सिंह शैलेन्द्र द्विवेदी आदि संबोधित करेंगे। उक्त जानकारी मंडल अध्यक्ष रमेश चंद्र पांडेय ने दी।