Karnataka: शिकायत लेकर आई महिला से BJP विधायक ने की बदसलूकी, जमकर हड़काया, फिर महिला पुलिस को बुलाकर जबरन भगाया, गाली देने का भी लगा आरोप, देखें वायरल वीडियो

September 3, 2022 by No Comments

Share News

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो कर्नाटक के भाजपा विधायक अरविंद लिंबावली का है। शिकायत करने आई महिला से उन्होंने पहले तो जमकर बदसलूकी की और उस पर जमकर चीखे-चल्लाए। इससे भी जब जी नहीं भरा तो उन्होंने महिला पुलिस को बुलाकर उसे जबरन भगाया। मीडिया सूत्रों के मुताबिक उन पर गाली देने का भी आरोप लगा है। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने विधायक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो पर लोग कॉमेंट करते हुए लिख रहे हैं कि ये हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विधायक, जो इस तरह से महिला का सम्मान करते हैं। प्रधानमंत्री महिलाओं का सम्मान करने की बात करते हैं तो वहीं उनकी पार्टी के नेता महिलाओं का अपमान करने से बाज नहीं आते। मौका मिलते ही महिलाओं को गाली भी देने से बाज नहीं आते। ट्विटर यूजर अभिषेक कुमार ने लिखा कि कर्नाटक भाजपा आधे बिधायक अपराधी, दंगाई हैं। वहीं फाराज ने लिखा, इलेक्शन आने दो, यही विधायक पैरों में पड़े मिलेंगे इसी महिला के, और यह महिला मोदी मोदी कर के इन्हें वोट भी करेगी। #समयसमयकीबातहै।
शादाब ने लिखा, बेहद शर्मनाक ,और ऐसे लोगो को अपना प्रतिनिधि बना देते है जो बाद में हमे ही भूल जाते है ऑर ऐसी घटिया हरकत करते है। आम जनता वोट आप खुद के मुद्दों के लिए कीजिए नहीं तो देख लीजिए हाल। (फोटो वायरल वीडियो एएनआई से ली गई हैं)

यहां देखें वीडियो