UP News: चौकी में बनियान-गमछे में बैठे मिले दारोगा जी, शिकायत लेकर पहुंचीं महिलाओं ने शर्म से झुका लीं नजरें, VIDEO वायरल, यूपी पुलिस में मचा हड़कम्प
UP Police: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें चौकी प्रभारी राम नारायण सोनकर बनियान और गमछे में नजर आ रहे हैं और सामने महिलाएं बैठी शिकायत सुना रही हैं. यह वीडियो कौशांबी जिले से सामने आया है. इस वीडियो के वायरल होने के बाद ही यूपी पुलिस में हड़कम्प मच गया है. आनन-फानन में एसपी ने दारोगा को लाइन हाजिर कर दिया है और विभागीय जांच के आदेश दे दिए हैं तो वहीं इस पूरे मामले में महिलाओं ने कहा कि दारोगा जी चौकी में बनियान-गमछे में बैठे थे, लेकिन उनको शिकायत करनी थी, इसलिए मजबूरी में उनको चौकी में जाना पड़ा.
मामला कौशांबी के सिंघिया चौकी से सामने आया है. वीडियो का संज्ञान लेते ही ASP ने जांच के आदेश दे दिए हैं. इसी के साथ उन्होंने कहा कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी. वहीं महिलाओं ने बताया कि बालकमऊ गांव में दो पक्षों के बीच घरेलू विवाद होने के बाद ही वे शिकायत लेकर चौकी पहुंची थीं, लेकिन वहां पर दारोगा जी पुलिस की वर्दी के बजाए बनियान और गमछे में बैठे मिले. तो वहीं खबर सामने आ रही है कि, एसपी बृजेश श्रीवास्तव ने वीडियो को संज्ञान में लेकर शाम तक चौकी प्रभारी राम नारायण सोनकर को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है और मामले की जांच सिराथू क्षेत्राधिकारी अवधेश विश्वकर्मा को सौंप दी है.
यहां देखें वीडियो