KMCLU:ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय को मिला एक और इंटरनेशनल पेटेंट, लगाया जा सकेगा ग्रिड पर बिजली के लोड का अनुमान, देखें पूरी जानकारी
July 17, 2022
No Comments
लखनऊ। ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय (केएमसी भाषा विश्वविद्यालय) के अभियांत्रिकी एवम प्रौद्योगिकी संकाय के डायरेक्टर प्रो संजीव कुमार त्रिवेदी को साउथ अफ़्रीका का अंतरराष्ट्रीय पेटेंट मिला है। यह प्रो संजीव कुमार त्रिवेदी का चौथा तथा विश्वविद्यालय का सातवां पेटेंट है। यह पेटेंट उन्हें सपोर्ट वेक्टर मशीन और उसकी प्रक्रिया से संबंधित वर्गीकरण के लिए मिला है। इसके द्वारा ग्रिड पर बिजली के लोड का अनुमान लगाने एवं ग्रिड पर बिजली की अस्थिरता के प्रबंधन में मदद मिलेगी। यह भाषा विश्वविद्यालय के लिए और अत्यंत हर्ष का विषय है।
