LUCKNOW:राजधानी में हुई पहली बारिश के बीच नाला सफाई का निरीक्षण करने पहुंचीं मेयर संयुक्ता भाटिया, अधिकारियों को डेंगू बाहुल्य इलाकों में घर-घर जाने को कहा, फागिंग और एंटीलार्वा का छिड़काव करने से लेकर कोरोना रोगियों पर भी नजर रखने के दिए निर्देश, देखें वीडियो

June 30, 2022 by No Comments

Share News

लखनऊ। लखनऊ में गुरुवार को सुबह-सुबह हुई पहली बारिश के बीच नाला-नाली सफाई का निरीक्षण करने के लिए मेयर संयुक्ता भाटिया निकलीं और कई इलाकों का निरीक्षण किया। इसी के साथ इलाकाई लोगों को बारिश के दिनों में होने वाली बीमारियों से बचने के लिए जागरूक भी किया। इसी के साथ अधिकारियों को फागिंग और एंटीलार्वा का छिड़काव करने से लेकर कोरोना रोगियों पर भी नजर रखने के निर्देश दिए हैं ताकि किसी तरह का केस आने पर जल्द से जल्द उस तक मेडिकल सुविधा पहुंचाई जा सके।

अब न बच्चों को दूध पिला पाएंगे और न ही उनके पेन में भर पाएंगे स्याही, मतलब, पेट से लेकर पढ़ाई तक तब पर महंगाई, 18 जुलाई से देखें किन छोटी-छोटी चीजों पर लागू हो रहा है GST

बता दें कि 29 जून को मेयर ने विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के तहत संचारी रोगों एवं दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण एवं कार्यवाही के लिए ऑनलाइन विशेष बैठक बुलाई और सम्बंधिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं को लेकर कार्ययोजना बनाई गई। ताकि शहर में किसी तरह की बीमारी न फैल सके। बैठक में डॉ संदीप सिंह,डॉ सुनील रावत,सभी पार्षद एवं महाप्रबन्धक जल संस्थान, मुख्य अभियन्ता (सिविल), मुख्य अभियन्ता (वि0/यॉं0), समस्त नगर अभियन्ता, समस्त जोनल अधिकारी, प्रभारी अधिकारी स्वच्छ भारत मिशन, प्रभारी अधिकार प्रचार, पर्यावरण अभियन्ता, उद्यान अधीक्षक, समस्त जोनल सेनेटरी अधिकारी सहित अन्य अधिकारी ऑनलाइन मौजूद रहे।

ये बनाई गई कार्ययोजना

निकायों के चुने हुए जनप्रतिनिधियों का संचारी रोगों की रोकथाम और साफ-सफाई के सम्बन्ध में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से संवेदीकरण किया जाना। इस कार्य की जिम्मेदारी सभी जोनल अधिकारी / समस्त जोनल सेनेटरी अधिकारी को दी गई है।

नगरीय क्षेत्रों में मोहल्ला निगरानी समितियों के माध्यम से कोरोना संबंधी निरन्तर जागरूकता स्थापित रखना तथा कोविड रोग के लक्षण युक्त व्यक्तियों को मेडिसिन उपलब्ध कराने में सहयोग करना। इसकी जिम्मेदारी समस्त जोनल अधिकारी / समस्त जोनल सेनेटरी अधिकारी को सौंपी गई है।

शहरी क्षेत्रों में फागिंग करवाना, हाई रिस्क क्षेत्रों की सूची में उल्लिखित स्थानों पर सघन वेक्टर नियंत्रण एवं संवेदीकरण गतिविधियां सम्पादित कराना एवं जलभराव वाले सभी स्थलों पर नियमित रूप से एन्टीलार्वा का छिड़काव किया जाना सुनिश्चित किया जाए। ऑन काल सैनीटाइजेशन, एन्टीलार्वा स्प्रे एवं फॉंगिंग की व्यवस्था किया जाना सुनिश्चित करें। इसकी जिम्मेदारी समस्त जोनल सेनेटरी अधिकारी को दी गई है।

नगरीय क्षेत्रों में वातावरणीय तथा व्यक्तिगत स्वच्छता के उपायों, खुले में शौच न करने, शुद्ध पेयजल के प्रयोग तथा मच्छरों की रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान संचालित करने की जिम्मेदारी महाप्रबन्धक जल संस्थान/प्रभारी अधिकारी स्वच्छ भारत मिशन/ समस्त जोनल सेनेटरी अधिकारी को सौंपी गई है।

खुली नालियों को ढकने की व्यवस्था, नालियों/कचरों की सफाई करवाना, उथले हैण्डपम्पों का प्रयोग रोकने के लिए उन्हें लाल रंग से चिहिन्त किया जाना। रिक्त पड़े प्लाटों की तत्काल सफाई कराते हुए कूड़े का उठान कराया जाना सुनिश्चित करें।
(कार्यवाहीः महाप्रबन्धक जल संस्थान / समस्त नगर अभियन्ता/ समस्त जोनल सेनेटरी अधिकारी )

हैण्डपम्पों के पाइप को चारों ओर से कंकरीट से बन्द करना, हैण्डपम्पों के पास अपशिष्ट जल के निकलने के लिए सोक-पिट का निर्माण।
(कार्यवाहीः महाप्रबन्धक जल संस्थान / समस्त नगर अभियन्ता)

शुद्ध पेयजल की गुणवत्ता के अनुश्रवण के लिए बैक्टीरियोल/वायरोलॉजिकल जांच, आबादी में पब्लिक वाटर सप्लाई किया जाना सुनिश्चित करें एवं जल संस्थान द्वारा पीने के लिए आपूर्तित किए जाने वाले पेय जल को सुपर क्लोरीनेशन किया जाना सुनिश्चित किया जाए।
(कार्यवाहीः महाप्रबन्धक जल संस्थान)

टैंक टाईप स्टैन्ड पोस्ट की मानकों के अनुसार स्थापना एवं अनुरक्षण, जलभराव तथा वनस्पतियों की वृद्धि को रोकने के लिए सड़कों तथा पेवमेन्ट का निर्माण करना। (कार्यवाहीः मुख्य अभियन्ता सिविल/ समस्त नगर अभियन्ता)

सड़कों के किनारे उगी वनस्पतियों को नियमित रूप से हटाया जाना, शहरी क्षेत्रों एवं शहरी मलिन बस्तियों के संवेदनशील आबादी समूहों में अपनी गतिविधियों को केन्द्रित करना। (कार्यवाहीः समस्त जोनल सेनेटरी अधिकारी)

संवेदनशील क्षेत्रों को प्राथमिकता के आधार पर खुले में शौच से मुक्त करना। (कार्यवाहीः प्रभारी अधिकारी स्वच्छ भारत मिशन)

संवेदनशील क्षेत्रों तथा शहरी मलिन बस्तियों में विभागीय गतिविधियों की प्रगति आख्या भौतिक प्रगति के अभिलेखीकरण के साथ तैयार करना। (समस्त जोनल अधिकारी / समस्त जोनल सेनेटरी अधिकारी)

विगत वर्षों में डेंगू बाहुल्य क्षेत्रों में प्रत्येक घर में अभियान चलाकर कूलर, गमला ट्रे, पुराने टायलेट, फ्रिज, पानी की खुली टंकी एवं निस्प्रयोज्य सामग्री में जल एकत्रित न होने दें। इसकी जिम्मेदारी समस्त जोनल सेनेटरी अधिकारी को दी गई है।

पार्को में उगी झाडियों की साफ-सफाई अनिवार्य रूप से करायी जाए। इसके लिए उद्यान अधीक्षक को निर्देश दिए गए हैं।

डेंगू, मलेरिया जैसे संक्रामक रोगों की रोकथाम के उपायों के प्रति आम जनमानस को जागरूक किए जाने के लिए उप मुख्य चिकित्साधिकारी /नोडल अधिकारी (संचारी रोग) से समन्वय कर मुख्य स्थानो पर होर्डि़ग लगाकर एवं घर-घर जाकर हैण्ड बिल व पोस्टर के माध्यम से व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए। इसके लिए प्रभारी अधिकारी प्रचार को निर्देश दिए गए हैं।

पब्लिक एड्रस सिस्टम, नगर निगम के कूड़ा वाहनों एवं इको ग्रीन की कूड़ा उठान के लिए योजित वाहनों पर लगे साउन्ड सिस्टम के माध्यम से व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए। इसके लिए पर्यावरण अभियन्ता/ समस्त जोनल सेनेटरी अधिकारी/प्रबन्धक ईकोग्रीन को निर्देशित किया गया है।