Lucknow: बीच सड़क स्कूटी चलाते हुए रोमांस करने वाला लड़का गिरफ्तार, स्कूटी भी सीज, देखें वीडियो

January 18, 2023 by No Comments

Share News

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज की सड़क पर स्कूटी चलाते हुए रोमांस करना युवक को भारी पड़ गया है। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार करने के साथ ही स्कूटी भी सीज कर दी है।

बता दें कि एक दिन पहले ही हजरतगंज में युवती को अपनी गोद में बिठाकर लड़का स्कूटी चला रहा था और लड़की के साथ अश्लील हरकतें भी कर रहा था। इसी के साथ स्कूटी भी इतनी खतरनाक तरीके से चला रहा था, कि कोई भी घटना घटित हो सकती थी। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होते ही पुलिस ने छानबीन शुरू की और दूसरे दिन, अर्थात बुधवार 18 जनवरी को लड़के को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही उसकी स्कूटी भी सीज कर दी।

इस सम्बंध में इंस्पेक्टर अखिलेश मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित चिनहट का रहने वाला विक्की है। आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। मंगलवार रात उसका वीडियो वायरल हुआ था। वह किशोरी को बैठाकर स्कूटी चलाते हुए आलिंगन कर रहा था। आरोपित के खिलाफ सावर्जनिक स्थान पर अशोभनीय कार्य करना, खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाने की कार्रवाई की गई है। उसके साथ स्कूटी में बैठी लड़की नाबालिग थी।

17 जनवरी को ये वीडियो हुआ था वायरल

18 जनवरी को ये वीडियो हुआ वायरल