LUCKNOW:”मुझे नौ लखा मंगा दे…” गाना न गाने पर महिला सिंगर से की लड़कों ने अभद्रता, क्लब से निकाले जाने पर लाइसेंसी पिस्टल से की फायरिंग, हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज

July 11, 2022 by No Comments

Share News

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के विभूतिखंड स्थित बिग बॉस क्लब में नशेबाज लड़कों ने जमकर उधम मचाया। महिला गायिका से “मुझे नौ लखा मंगवा दे रे” गाना गाने की डिमांड की, और जब उसके ये गाना नहीं गाया तो हंगामा शुरू कर दिया। क्लब मालिक ने सिक्योरिटी की मदद से लड़कों को बाहर निकाला तो पिस्टल से फायरिंग शुरू कर दी। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर पिस्टल जब्त कर ली है। अन्य तीन साथियों की तलाश जारी है।

LUCKNOW: दो बच्चों के बाप ने राह चलती युवती को खींचा कार में दी धमकी, बोला “तू मेरी नहीं तो किसी की नहीं होने दूंगा”, पत्नी से कहा, “अब तुम में वो बात नहीं”

UP:अब उत्तर प्रदेश में अपराधी उगलेंगे “सिर्फ सच”, अगस्त महीने से प्रदेश के पांच जिलों में लगने जा रही हैं हाईटेक मशीनें, अपराधियों को लेकर जानें क्या है योगी सरकार का बड़ा टारगेट

पूरे मामले को लेकर विभूतिखंड इंस्पेक्टर डॉ. आशीष मिश्र ने बताया कि बिग बॉस क्लब के बाहर फायरिंग करने वाले प्रतापगढ़ दहलामऊ के रणवीर सिंह, प्रतापगढ़ गोराडाढ़ के सुनील सिंह और कुंडा कनावा के विवेक सिंह को गिरफ्तार किया गया है। इन लोगों ने मनपसंद गाना न बजने पर क्लब के अंदर हंगामा किया था और क्लब से बाहर निकाले जाने पर कार में रखी लाइसेंसी पिस्टल से रणवीर ने फायिरंग की। सबसे पहले क्बल के अंदर पिस्टल ले जाने से इन लोगों को रोका गया था तो इसके लिए भी इन लोगों ने विवाद किया था। वहीं इस पूरे मामले में बिग बॉस क्लब के मालिक ने हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया है। बाराबंकी देवा कुरखिला निवासी बिग बॉस क्लब के मालिक संजय शुक्ल ने फायरिंग करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। उनका कहना है कि यह लोग नशे में होने के बाद क्लब में अश्लीलता करने लगे थे। क्लब से बाहर निकालने पर मुझे और सिक्योरिटी को निशाना बनाते हुए फायरिंग की। मौके से एक खोखा भी बरामद हुआ है।