Lucknow Crime News:पार्किंग का पैसा मांगना सिक्योरिटी गार्ड को पड़ा भारी, जिम संचालक और आइसक्रीम फैक्ट्री मालिक ने जमकर पीटा लात-घूसों और जूतों से, सीसीटीवी फुटेज हुआ वायरल

July 30, 2022 by No Comments

Share News

लखनऊ। सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि कुछ लोग मिलकर एक व्यक्ति को लात-घूसों से पीट रहे हैं। इस दौरान पीट रहे लोगों के हाथ में जो भी आता है, वह व्यक्ति के ऊपर फेंक देते हैं। इस दौरान आरोपी व्यक्ति के बाल पकड़कर खींचते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। कुर्सी कहीं जूतों से व्यक्ति को पीटते हुए लोगों की यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। इस घटना के वायरल होने के बाद ही पुलिस ने पीट रहे लोगों पर कार्रवाई कर दी है।

बताया जा रहा है कि मामला उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चिनहट इलाके का है। घटना क्राउन मॉल के पार्किंग की बताई जा रही है। मीडिया सूत्रों के मुताबिक पार्किंग का पैसा मांगने पर सिक्योरिटी गार्ड ब्रजेश पांडेय को जिम संचालक ने अपने साथियों के साथ मिलकर लात-घूसों और कुर्सियों से जमकर पीटा। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने गार्ड के पार्किंग में गाड़ी सही से न खड़ी करने और पैसा मांगने पर सौ जूतों से मारने की बात कहते हुए उसकी जमकर पिटाई कर दी, जिससे सिक्योरिटी गार्ड गम्भीर रूप से घायल हो गया। सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना के वायरल होने के बाद पुलिस ने वायरल वीडियो और पीड़ित की तहरीर पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि वीडियो शुक्रवार देर रात सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। बताया जा रहा है कि सिक्योरिटी गार्ड को पीटे जाने की घटना जैसे ही मॉल प्रबंधको को मिली वह तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे। इस पर मारपीट करने वाले युवक भाग निकले।

Rajasthan:एक युवती को पेड़ में बांधकर मारने का वीडियो हुआ वायरल, महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा राजस्थान में खत्म हुआ कानून का डर, मामले को लेकर भाजपा-कांग्रेस में जुबानी जंग हुई तेज

गार्ड को पीटने वालों में शामिल है जिम संचालक और आइसक्रीम फैक्ट्री मालिक
पूरी घटना की जानकारी देते हुए चिनहट इंस्पेक्टर घनश्याम मणि त्रिपाठा ने बताया कि गार्ड ब्रजेश पांडेय से पार्किंग के पैसे और गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद हुआ था। मारपीट करने वाले हुसैनगंज के अभिषेक प्रताप सिंह, चिनहट के कृष्णा गुप्ता और श्वेतांक सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस्पेक्टर ने बताया कि कृष्णा गुप्ता आइसक्रीम फैक्ट्री का संचालक है तो वहीं अभिषेक सिंह जिम संचालक है और श्वेतांक उसका दोस्त। (फोटो वायरल वीडियो से ली गई है)