LUCKNOW:21 जुलाई को होगा रोजगार मेले का आयोजन, करें ऑनलाइन आवेदन, देखें किस जॉब के लिए कितनी मिलेगी सैलरी

July 18, 2022 by No Comments

Share News

लखनऊ। सहायक निदेशक(सेवा0) लखनऊ मण्डल, लखनऊ अरूण कुमार भारती ने बताया कि सहायक निदेशक (सेवा0), क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, लालबाग, लखनऊ परिसर में 21 जुलाई 2022 को सुबह 10 बजे से एक रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा, जिसमें (03)-कम्पनी प्रतिभाग कर रही है।

Lakhimpur Kheri:सफाई के मामले में अधिकारियों को कंजूसी न करने की हिदायत दी लखनऊ मंडल कमिश्नर रोशन जैकब ने, ग्रामीणों से लिया विकास कार्यों का फीडबैक, जानें कांवड़ यात्रा को लेकर क्या दिए निर्देश

अरुण कुमार भारती ने बताया कि प्रतिभागी कंपनी एलआईसी 50 पदों पर नियुक्ति करेगी जिसमें एलआईसी एजेन्ट अभ्यर्थी वर्ग- महिला/पुरुष शैक्षिक योग्यता- हाईस्कूल/इण्टरमीडिएट आयु सीमा 18 वर्ष से 45 वर्ष के मध्य वेतन प्रतिमाह-8000 कार्यस्थल लखनऊ में किया जायेगा। उन्होंने बताया कि प्रतिभागी कंपनी एचबीडी फाईनेन्शियल सर्विस लि0 32 पदों पर नियुक्ति करेगी जिसमें सेल्स अभ्यर्थी वर्ग- पुरुष शैक्षिक योग्यता- हाईस्कूल/इंटरमीडिएट आयु सीमा 18 वर्ष से 32 वर्ष के मध्य वेतन प्रतिमाह-11000 कार्यस्थल लखनऊ में किया जायेगा।

UP:महिला ने युवक को जड़े थप्पड़ पे थप्पड़, लगाया अभद्रता का आरोप, वीडियो हुआ वायरल

अरुण कुमार भारती ने बताया कि प्रतिभागी कंपनी इनोसोर्स सर्विस प्रा0लि0 72 पदों पर नियुक्ति करेगी जिसमें सेल्स असिस्टेन्ट अभ्यर्थी वर्ग- पुरुष शैक्षिक योग्यता- स्नातक आयु सीमा 20 वर्ष से 28 वर्ष के मध्य वेतन प्रतिमाह-11000 कार्यस्थल लखनऊ में किया जायेगा। उन्होंने बताया कि प्रतिभागी कंपनी इनोसोर्स सर्विस प्रा0लि0 6 पदों पर नियुक्ति करेगी जिसमें फर्नीचर टेक्निशियन अभ्यर्थी वर्ग- पुरुष शैक्षिक योग्यता- हाई स्कूल/इण्टरमीडिएट आयु सीमा 18 वर्ष से 35 वर्ष के मध्य वेतन प्रतिमाह-17000 कार्यस्थल लखनऊ में किया जायेगा। उन्होंने बताया कि प्रतिभागी कंपनी इनोसोर्स सर्विस प्रा0लि0 8 पदों पर नियुक्ति करेगी जिसमें टी0वी0 टक्निशियन अभ्यर्थी वर्ग- पुरुष शैक्षिक योग्यता- हाईस्कूल/इण्टरमीडिएट आयु सीमा 18 वर्ष से 35 वर्ष के मध्य वेतन प्रतिमाह-18000 कार्यस्थल लखनऊ में किया जायेगा।

Lulu Mall:लूलू मॉल की पार्किंग में खड़ी सपा विधायक की कार पर हमला, बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई कार, देखें वीडियो

अरुण कुमार भारती ने बताया कि मेले में प्रतिभाग करने के लिए अभ्यर्थी को सेवायोजन पोर्टल sewayojan.up.nic.in पर पंजीकृत होकर ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है तथा अपने बायोडाटा की प्रति के साथ अभ्यर्थी सीधे प्रतिभाग कर सकेगें। इस के लिए किसी प्रकार का मार्ग व्यय देय नही होगा। यह मेला पूर्णतया निःशुल्क है। अभ्यर्थियों को किसी भी स्तर पर कोई शुल्क नहीं देना है। मेले में प्रतिभाग के लिए अभ्यर्थियों को कोविड़-19 के सभी दिशा-निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है।