LUCKNOW:शराब पीने से रोका तो अधिवक्ता ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से पत्नी को मार दी गोली, मौत

June 28, 2022 by No Comments

Share News

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज गोविंदपुरम कालोनी में रहने वाले अधिवक्ता अशोक चौरसिया ने अपनी पत्नी को उस वक्त गोली मारकर हत्या कर दी, जब उसने अशोक को शराब पीने से रोका था। मंगलवार दोपहर लाइसेंसी बंदूक से अशोक ने पत्नी को गोली मारी थी। पुलिस ने हत्यारोपित अधिवक्ता को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही मौके से खोखा और बंदूक भी बरामद कर ली है। मिली जानकारी के मुताबिक अधिवक्ता शराब का लती है और पत्नी उसे हमेशा पीने से रोकती रहती थी। इसी बात को लेकर घर में कई महीने से कलह चल रही थी। घटना के समय भी अशोक शराब के नशे में था।

Rajasthan:नूपुर शर्मा के समर्थक दर्जी कन्हैयालाल की हत्या के बाद उदयपुर रवाना हुई NIA की एक टीम, जांच के लिए किया गया SIT का गठन, 28 जुलाई तक लागू रहेगी धारा 144, देखें किन-किन जिलों में बंद रहेगा इंटरनेट,वीडियो

पूरे मामले के सम्बंध में एसीपी ठाकुरगंज आइपी सिंह ने बताया कि गोविंदपुरम कालोनी में चेतना स्कूल के पास रहने वाले अधिवक्ता अशोक चौरसिया ईंट का व्यवसाय करता है। आलमबाग में उसकी दुकान भी है। वह शराब का लती है। मंगलवार दोपहर वह दुकान से नशे की हालत में घर लौटा, जहां उसकी 40 वर्षीय पत्नी पुष्पा ने शराब पीने का विरोध किया। इस पर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान अशोक ने लाइसेंसी बंदूक से पत्नी के सीने पर गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोग दौड़े तो इस बीच आरोपित भाग निकला।

DELHI:दिल्ली पुलिस को ऑल्ट न्यूज़ के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर का चार दिन का मिला रिमांड, पेश किया गया था पटियाला हाउस कोर्ट में, देखें वीडियो

पड़ोसियों ने घर के अंदर फर्श पर खून से लथपथ हालत में पुष्पा को पड़ा देखा तो आनन- फानन में उसे उठाकर ट्रामा सेंटर ले गए, जहां डाक्टरों ने पुष्पा को मृत घोषित कर दिया। उधर, हत्या की सूचना पर इंस्पेक्टर ठाकुरगंज हरिशंकर चंद व पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और दबिश देकर मोहल्ले से ही हत्यारोपित अशोक चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से लाइसेंसी बंदूक कारतूस का एक खोखा भी बरामद किया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि अशोक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Rajasthan:कपड़ा नपवाने के बहाने आए दो लोगों ने नूपुर शर्मा के समर्थक दर्जी की हत्या कर वीडियो किया वायरल, 24 घंटे के लिए उदयपुर में बंद की गई इंटरनेट सेवा, हत्यारों ने प्रधानमंत्री को भी दी धमकी, देखें वीडियो

Rajasthan:उदयपुर में दर्जी हत्या के विरोध में उतरे लोगों ने की आगजनी, बंद की दुकानें, 600 की संख्या में भेजी गई पुलिस फोर्स, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा गिरफ्तार कर लिए गए हैं दोनों आरोपी, वायरल वीडियो

Rajasthan:उदयपुर से बाहर भाग गए थे दर्जी के दोनों हत्यारोपी, गिरफ्तारी के बाद सामने आया उदयपुर एसपी का बयान, कहा सात थानों में लगाया गया है कर्फ्यू, देखें वीडियो