Lucknow Traffic: 31 दिसंबर और एक जनवरी को बदली रहेगी राजधानी की यातायात व्यवस्था, देखें वैकल्पिक मार्ग

December 30, 2022 by No Comments

Share News

लखनऊ। नए साल की पूर्व संध्या व न्यू ईयर को देखते हुए 31 दिसंबर और एक जनवरी को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। विभिन्न शापिंग माल, होटल और क्लबों में पार्टी आदि के आयोजन के मद्देनजर शाम छह बजे से रात एक बजे तक हजरतगंज समेत कई क्षेत्रों की यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। इस दौरान वाहन चालक वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करेंगे। कई मार्गों पर वाहनों का संचालन पूरी तरह से बंद रहेगा। यह जानकारी शुक्रवार को डीसीपी ट्रैफिक रईस अख्तर ने दी।

इधर जा सकेंगे वाहन

सप्रू मार्ग से दाहिने पुलिस कमिश्नर आवास तिराहे से सहारागंज मॉल के रास्ते।
सिकंदरबाग चौराहे से दाहिने मुड़कर सप्रू मार्ग के रास्ते।
सहारागंज अथवा सप्रू मार्ग के रास्ते से जा सकेंगे।
पुलिस कमिश्नर आवास तिराह से सहारागंज तिराहे से बायें चिरैयाझील, संकल्प वाटिका के रास्ते से वाहन जा सकेंगे।
हुसैनगंज चौराहे से बायें ओडियन सिनेमा से डॉ. सुजा रोड और कैसरबाग के रास्ते।


केडी सिंह बाबू स्टेडियम से बायें मुड़कर चिरैयाझील, संकल्प वाटिका, सिकंदरबाग के रास्ते।
वाल्मीकि मार्ग तिराहे से बायें डीएम आवास, प्रेस क्लब, परिवर्तन चौक के रास्ते।
नावेल्टी सिनेमा के बगल से वाल्मीकि मार्ग के रास्ते अथवा कैपिटल सिनेमाहाल के रास्ते।
यह बसें संकल्प वाटिका तिराहे से बैकुंठ धाम, गांधी सेतु, गोल्फ क्लब और बंदरिया बाग के रास्ते।
यह बसें बालू अड्डा तिराहे से दाहिने बैकुंठ धाम तिराहा से बायें संकल्प वाटिका ओवर ब्रिज, चिरैयाझील चौराहे से स्टेडियम तिराहा से परिवर्तन चौक के रास्ते।
गांधी सेतु चौराहे से सीधे गोल्फ क्लब, बंदरिया बाग के रास्ते।
केकेसी से छत्ते वाले पुलिस के कैंट के रास्ते अथवा हुसैनगंज चौराहे से कैसरबाग, रायल होटल से दायें।
अटल रोड से गुरुद्वारा चौराहा कैंट के रास्ते।

इधर नहीं जा सकेंगे

सहारागंज तिराहे से पुलिस कमिश्नर आवास तिराहा और सप्रू मार्ग की ओर नहीं जा सकेंगे।
महानगर, गोमतीनगर और दैनिक जागरण चौराहे से आने वाले वाहन सिकंदरबाग, सहारागंज और चिरैयाझील की ओर।
पुलिस कमिश्नर कमिश्नर आवास तिराहे से सेंट फ्रांसिस और हजरतगंज एलआइसी बिल्डिंग तिराहे की ओर नहीं जा सकेंगे।
हजरतगंज चौराहे से वाहन एलआइसी बिल्डिंग तिराहा, मेफेयर तिराहे से परिवर्तन चौक को।
चारबाग से आने वाले वाहन हजरतगंज चौराहे से परिवर्तन चौक की ओर।


कैसरबाग, हनुमान सेतु पुल से आने वाले वाहन परिवर्तन चौक से हिंदी संस्थान तिराहे के रास्ते मेफेयर की ओर।
लालबाग से नावेल्टी सिनेमा के रास्ते वाल्मीकि तिराहे से दाहिने।
लालबाग चौराहे से मेफेयर और एलआइसी बिल्डिंग तिराहे की ओर।
महानगर की ओर से आने वाली रोडवेज, सिटी बस सिकंदरबाग से हजरतगंज चौराहे की ओर।


फैजाबाद रोड से कैसरबाग बस अड्डा आने-जाने वाली रोडवेज बस सिकंदरबाग से हजरतगंज की ओर नहीं जा सकेंगी।
गोमतीनगर से आने वाली सिटी बसें गांधी सेतु से सिकंदरबाग, हजरतगंज की ओर।
चारबाग से हजरतगंज को आने वाली सिटी बसें रायल होटल से हजतरगंज की ओर।
अब्दुल हमीद चौराहे से एमबी क्लब, नेहरू चौराहे की ओर।