LU:लखनऊ विश्वविद्यालय 12 जुलाई को जारी करेगा Ph.D Regular और Part-Time के प्रवेश फार्म, जानें क्या है अंतिम तारीख, इन 6 बातों का रखें ध्यान

July 11, 2022 by No Comments

Share News

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय (Lucknow University) के Ph.D Regular एवं Part-Time (सत्र 2021-22) के ऑनलाइन प्रवेश फार्म विभिन्न विषयों की 1292 सीट्स के लिए दिनांक 12.07.2022 से जारी कर दिए जायेंगे। ऑनलाइन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 16 अगस्त 2022 निर्धारित की गई है।

LUCKNOW:”मुझे नौ लखा मंगा दे…” गाना न गाने पर महिला सिंगर से की लड़कों ने अभद्रता, क्लब से निकाले जाने पर लाइसेंसी पिस्टल से की फायरिंग, हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज

इस तरह है ऑनलाइन फॉर्म का शुल्क
GEN, OBC एवं EWS श्रेणी के लिए 2000 रुपए और SC/ST एवं दिव्यांग (PH) के लिए 1000/- रुपए।

इन बातों का रखें ध्यान
अभ्यर्थी लखनऊ विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर Admission पेज में Ph.D.Admission पर जाकर प्रवेश सम्बन्धित सभी सूचनाएँ प्राप्त कर सकते हैं। Admission form अभ्यर्थी मोबाइल के माध्यम से भी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर या लखनऊ विश्वविद्यालय का app डाउनलोड करके भी भर सकते हैं।
फार्म भरने के पूर्व विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर Academics फोल्डर के अंतर्गत Academic Programme के पेज पर लगा Revised Ph.D. Ordinance 2020 अवश्य पढ़ लें। इसके अतिरिक्त Admission Page में उल्लिखित सभी निर्देश अवश्य पढ़ लें।

LUCKNOW: दो बच्चों के बाप ने राह चलती युवती को खींचा कार में दी धमकी, बोला “तू मेरी नहीं तो किसी की नहीं होने दूंगा”, पत्नी से कहा, “अब तुम में वो बात नहीं”

अभ्यर्थी फोटो की स्कैन कापी 50 Kb के अंदर हो।
Signature की स्कैन कापी 50 Kb के अंदर हो।
यदि किसी आरक्षण का लाभ लेना है तो उसके प्रमाणपत्र की स्कैन कापी 50 KB के अंतर्गत हो।
अभ्यर्थियों को यह सलाह विश्वविद्यालय की ओर से दी गई है कि प्रवेश फार्म की फ़ीस Online जमा करने के बाद 72 घंटे के पहले दोबारा फ़ीस न जमा करें।
किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर हेल्पलाइन न०.0522-4150500 पर प्रांत: 10 से सायं 6 तक संपर्क कर सकते हैं।