Lucknow: झगड़े से तंग आकर, पत्नी ने काटी पति की जबान, देखें वीडियो

January 27, 2023 by No Comments

Share News

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां के ठाकुरगंज के राधाग्राम मुहल्ले में पति-पत्नी के बीच कुछ दिनों से घरेलू विवाद चल रहा था। इसी को लेकर शुक्रवार को फिर झगड़ा हुआ और पत्नी ने मौका पाते ही पति की जबान दांत से काट ली। बताया जा रहा है कि पति की जबान कटकर गिर गई। इसके बाद घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपित महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

पूरे मामले पर इंस्पेक्टर ठाकुरगंज विकास राय ने मीडिया को बताया कि गिरफ्तार महिला राधाग्राम कालोनी की रहने वाली सलमा है। तीन साल पहले उसका विवाह तकिया में रहने वाले मुन्ना के साथ हुआ था। मुन्ना मजदूरी करता है। एक साल से दोनों के बीच विवाद चल रहा है और अलग-अलग रह रहे हैं।

जबकि इनके दोनों बच्चे मुन्ना अर्थात पिता के घर पर अर्थात अपनी दादी-बाबा के साथ रहते हैं। सलमा और मुन्ना गुरुवार को बच्चों से मिलने गए थे, जहां दोनों में विवाद हो गया। विवाद के दौरान मारपीट शुरू हो गई। इसी बीच सलमा ने मुन्ना की जबान दांत से काट ली, तो मुन्ना दर्द से कराहने लगा और घर के अन्य लोग शोर मचाने लगा। आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोग दौड़े और उन्होंने बीच बचाव कर दोनों को अलग किया। इसी के साथ घायल मुन्ना को आनन फानन अस्पताल ले जाया गया। जहां, हालत गंभीर देख उसे भर्ती कर लिया गया। सलमा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

यहां देखें वीडियो