Madhya Pradesh:एंबुलेंस जल्द मिलने की आस में छोटे भाई के शव को गोद में लेकर घंटों बैठा रहा 8 साल का लड़का, गरीब पिता ढूंढता रहा एम्बुलेंस, जिला अस्पताल ने किया इंकार, ह्रदय विदारक वीडियो हुआ वायरल

July 11, 2022 by No Comments

Share News

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद पत्थर दिल भी पिघल जाए। इस ह्रदय विदारक घटना का वीडियो और फोटो वायरल होने के बाद लोग शिवराज सिंह चौहान की सरकार पर जमकर हमला बोल रहे हैं। दरअसल मध्य प्रदेश से एक ह्रदय विदारक घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि 8 साल का बालक अपने तीन साल के छोटे भाई के शव को गोद में लेकर एम्बुलेंस की आस में बैठा रहा और उसके पिता काफी देर बाद एम्बुलेंस लेकर पहुंच सके। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

SriLanka: श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के घर में प्रदर्शनकारियों को करोड़ो रुपए मिलने के बाद सामने आया उनका बयान, गैस सिलेंडर वितरित करने के दिए निर्देश, लोगों ने प्रधानमंत्री के घर पर बनाया खाना, किया जिम और स्विमिंग पूल का लिया आनन्द, देखें वीडियो

मीडिया सूत्रों के मुताबिक मध्य प्रदेश के मुरैना में गुलशन नाम का लड़का जमीन पर दीवार के सहारे बैठा लोगों को दिखा तो लोगों ने जब उससे पूछा तो उसने बताया कि वह अपने छोटे भाई का अंतिम संस्कार करने के लिए घर ले जाने का इंतजार कर रहा है, उसके पिता एम्बुलेंस लेने गए हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि अस्पताल ने एम्बुलेंस देने से इंकार कर दिया था, इसके बाद पिता किसी अन्य वाहन का बंदोबस्त करने के लिए इधर-उधर घंटों भटकता रहा।

मीडिया सूत्रों के मुताबिक एक गांव का व्यक्ति जिसका नाम पूजाराम जाटव है, अपने तीन साल के बेटे राजा को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आया था। राजा एनीमिया से पीड़ित था। अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया था। इसके बाद पूजाराम ने शव गांव ले जाने के लिए अस्पताल से मांग की तो उसे मना कर दिया गया और उसे कोई अन्य वाहन किराए पर लेने के लिए कहा गया।

इसी के बाद असहाय पूजाराम अपने 8 साल के बेटे के पास तीन साल के बेटे का शव सौंपकर वाहन ढूंढने निकल गया। इसकी खबर जंगल में आग की तरह जैसे ही फैली कि छिछालेदर से बचने के लिए एसएचओ योगेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और शव को उठाकर अस्पताल ले आए और अस्पताल की ओर से एम्बुलेंस की व्यवस्था करा कर शव को घर भेजा। बताया जा रहा है कि गत इस राज्य में गत पांच महीने में इस तरह की ये तीसरी घटना है।

इस घटना को लेकर विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने मुख्यमंत्री व भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान पर जमकर निशाना साधा है। कांग्रेस नेता व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि “मैं आपसे फिर से अनुरोध करता हूं कि राज्य के मुखिया के रूप में आप चिकित्सा व्यवस्था को मजबूत करें, ताकि राज्य में सात करोड़ लोगों को विभागीय लापरवाही का नुकसान न उठाना पड़े। ” इस के साथ कमलनाथ ने सरकार से पूछा कि आखिर बार-बार मध्य प्रदेश से एम्बुलेंस की समस्या सामने क्यों आती रहती है।