तुम अच्छी लगती हो रूम आओ…छात्राओं को अश्लील मैसेज भेजने वाले शिक्षक के खिलाफ उतरे छात्रों ने जमकर काटा हंगामा-Video

April 12, 2026 by No Comments

Share News

Rewa Crime News: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें कुछ छात्र एक शिक्षक को उसकी गंदी हरकतों के खिलाफ इस्तीफा देने की मांग करते दिख रहे हैं लेकिन शिक्षक बेशर्मी से इस्तीफा न देने की बात कर रहा है और सुबूत दिखाने की बात करता है.

इस पर छात्र व्हाट्सअप पर छात्राओं को भेजे गए मैसेज को दिखाते हैं और फिर कहते हैं कि ये आपका ही तो नम्बर है न और इस्तीफा दीजिए नहीं तो हम मीडिया के साथ आएंगे. इस पर शिक्षक कहता है कि वह इस्तीफा नहीं देगा.

ये मामला रीवा के पीएमश्री मॉडल साइंस कॉलेज से सामने आया है. आरोपी शिक्षक इस कॉलेज में एक अतिथि शिक्षक (गेस्ट फैकल्टी) है. आरोप है कि वह लगातार कई छात्राओं को इसी तरह अश्लील मैसेज कर प्रताड़ित कर रहा है. शिक्षक भूगोल विभाग में कार्यरत अमित साहू है और आरोप है कि उसने बीए प्रथम वर्ष की एक छात्रा को WhatsApp पर न केवल आपत्तिजनक संदेश भेजे, बल्कि उसे अपने कमरे पर बुलाया और धमकी भी दी कि नहीं आने पर वह उसका काम नहीं करेगा. तो वहीं छात्राओं ने ये मैसेज छात्रों को दे दिए. इस पर बड़ी संख्या में छात्र कॉलेज में पहुंचे और शिक्षक का घेराव किया.

खबर है कि भारी हंगामे और शिकायत के बाद कॉलेज प्रबंधन ने आरोपी शिक्षक की सेवाएं समाप्त कर दी हैं.

सागर का रहने वाला है शिक्षक

खबर सामने आई है कि शिक्षक अमित साहू सागर का रहने वाला है और पिछले एक साल से कॉलेज में भूगोल विषय पढ़ा रहा था और आरोप है कि वह कई छात्राओं को इसी तरह अश्लील मैसेज भेजकर परेशान कर रहा था. पिछले एक महीने से उसकी हरकतें बढ़ गईं थी जिससे आजिज आकर छात्राओं ने शिकायत कर दी. उसने व्हाट्सएप पर छात्रा को संदेश भेजा- “तुम मुझे अच्छी लगती हो, रूम पर आ जाओ.”

इसका जब छात्रा ने विरोध किया और आने से इनकार कर दिया, तो शिक्षक ने उसका करियर खराब कर देने की धमकी दी. मैजेस डिलीट करने का भी दबाव बनाया. खबर ये भी है कि छात्रा ने जब शिक्षक के खिलाफ शिकायत करने की कोशिश की तो उसने अपनी गलती सुधारने के बजाय उल्टा छात्रों को ही डराने लगा और धमकाते हुए कहा कि ‘तुमने मेरा विश्वास तोड़ा है. अब किसी से कुछ मत कहो और सारे मैसेज डिलीट कर दो, नहीं तो अंजाम बुरा होगा.’

लेकिन शिक्षक की गंदी हरकतों से छात्रा आजीज आ चुकी थीं इसलिए डरी नहीं और उसने सबूत के तौर पर मैसेज के स्क्रीनशॉट सुरक्षित रख लिए और फिर अपने परिजनों व कॉलेज प्रबंधन को इसकी पूरी जानकारी दे दी.

छात्रों ने किया उग्र प्रदर्शन

पूरा मामला सामने आने के बाद बड़ी संख्या में छात्र कॉलेज पहुंच गए और शिक्षक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने लगे. आरोपी शिक्षक से इस्तीफे की मांग करने लगे लेकिन शिक्षक की नजरों में शर्म नहीं दिखाई दी. बल्कि उसने इस्तीफा देने से मना कर दिया और सबूत की मांग की. इस पर छात्रों ने सबूत दिखाते हुए कहा कि इस्तीफा दीजिए नहीं तो मीडिया के साथ आएंगे.

इस पर भी शिक्षक ने इस्तीफा देने से मना कर दिया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. फिलहाल दबाव बढ़ता देख कॉलेज प्रबंधन ने एक जांच कमेटी गठित की और साक्ष्य की जांच कराई तो आरोप सही पाए गए. इस पर आरोपी अमित साहू ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया और लिखित में माफी मांगी लेकिन कॉलेज प्रशासन ने छात्रों के साथ गंदी हरकत करने के मामले की गंभीरता से लिया और उसे तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया.

ये भी पढ़ें-“सर करते थे बैड टच…” कॉलेज में रैंगिग के बाद छात्रा की मौत; कैमरे के सामने बोली सच्चाई; इन चार लोगों पर दर्ज हुई FIR-Video