Maharajganj: दलित लड़की से रेप और हत्या के मामले में फरार चल रहे पूर्व भाजपा नेता को पुलिस ने भारत-नेपाल बार्डर से दबोचा, देखें पूरा मामला

September 17, 2023 by No Comments

Share News

Maharajganj: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के महाराजगंज (Maharajganj) जनपद से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां सदर कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई रेप, हत्या और छेड़खानी के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी भाजपा के पूर्व नेता राही मासूम राजा को पुलिस ने दबोच लिया है वह भारत -नेपाल बॉर्डर के पास छिपा बैठा था. पुलिस की कई टीमें उसे तलाश रही थी.

राही मासूम रजा (फाइल फोटो-सोशल मीडिया)

मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस की 15 टीमें आरोपी की तलाश में लगातार संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दे रही थी. इसी बीच जानकारी मिलने पर नेपाल-भारत के बार्डर से पास पुलिस ने छापेमारी कर उसे ढूंढ निकाला. बता दें कि इस मामले को भाजपा नेता के रसूख के चलते स्थानीय पुलिस ने इस मामले को दबाने की कोशिश की थी, लेकिन मामला पुलिस के उच्चाधिकारियों तक पहुंचने के बाद पूरी बात सामने आ गई और फिर इस मामले में 19 पुलिसकर्मियो पर कड़ी कार्रवाई की गई. दारोगा सहित पांच को निलम्बित कर दिया गया था तो वहीं इंस्पेक्टर सहित 14 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया था. इस मामले में तमाम किरकिरी हो जाने के बाद पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद चैन की सांस ली है.

बता दें कि इस पूरे मामले में पुलिस ने मासूम राजा राही के करीबी सिपाही आबिद अली और उसके एक और सहयोगी गुड्डू शाह को पहले ही जेल भेजा जा चुका है. तो वहीं इस आरोप के लगने के बाद ही राही को भारतीय जनता पार्टी ने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष रहे राही मासूम राजा को 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया था.

पीड़िता का फिर से लिया गया था 164 का बयान
जानकारी सामने आ रही है कि शनिवार को ही पुलिस ने पीड़िता का फिर से 164 का बयान दर्ज करवाया था. इस दौरान पीड़िता ने बताया था कि, उसके भाई की हत्या की धमकी दी गई थी. इसीलिए वह अपना बयान बदलने के लिए मजबूर हुई थी. इसी के बाद कोर्ट ने मासूम राजा रही के खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी किया था. गिरफ्तारी के बाद अब रिमांड जज के सामने राही मासूम रजा को पेश किया जाएगा. मासूम रजा राही को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा जाएगा. पुलिस अधिकारी डॉक्टर कौस्तुभ ने बताया कि मासूम रजा राही नेपाल में छिपा हुआ था. (फोटो सोशल मीडिया)