ममता बनर्जी अब नहीं रहीं CM, राज्यपाल ने पश्चिम बंगाल कैबिनेट को किया बर्खास्त-Video
Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत होने के बावजूद टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं दे रही थीं जबकि आज ही उनका कार्यकाल भी समाप्त हो रहा था, इस पर राज्यपाल ने पश्चिम बंगाल मंत्रिमंडल बर्खास्त कर दिया है. इस तरह से बंगाल में अब ममता बनर्जी की सरकार नहीं रही. यानी ममता बनर्जी अब मुख्यमंत्री नहीं रहीं. बता दें कि राज्यपाल ने पूरा निर्णय संवैधानिक प्रक्रिया के तहत लिया.
बता दें कि संविधान के मुताबिक, विधानसभा का कार्यकाल 5 साल का होता है. मौजूदा विधानसभा 8 मई से 2021 से 7 मई 2026 तक एक्टिव रही. चूंकि नई विधानसभा के गठन की प्रक्रिया अब पूरी हो चुकी है इसलिए पुरानी विधानसभा को भंग कर दिया गया है. राज्यपाल द्वारा दिए गए इस आदेश के बाद ममता बनर्जी के इस्तीफे की अब जरूरत ही नहीं रही.
Governor of West Bengal, RN Ravi, has issued an Order dissolving the West Bengal Legislative Assembly with effect from 07 May 2026. pic.twitter.com/IuEAylWege
— ANI (@ANI) May 7, 2026
बता दें कि तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता बनर्जी ने 6 मई 2026 को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने से मना कर दिया था. इसी के साथ ही भाजपा और चुनाव आयोग पर गलत तरीके से चुनाव जीतने का आरोप लगाया था. ममता बनर्जी ने कहा था कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का परिणाम ‘जनादेश नहीं है ये बल्कि एक साजिश’ है. इसके अलावा उन्होंने संकल्प लिया कि वह सड़कों पर उतरेंगी और इसके खिलाफ लड़ाई लड़ेंगी व विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन को मजबूत करेंगी.
ब्रिगेड परेड ग्राउंड में होगा शपथ ग्रहण समारोह
भाजपा पहली बार पश्चिम बंगाल में सरकार बनाने जा रही है. इसके लिए तैयारी जोर-शोर से चल रही है. शपथग्रहण समारोह 9 मई को कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में होगा. कार्यक्रम के लिए करीब 4,000 पुलिसकर्मियों को तैनात करने का बंदोबस्त किया गया है. कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन सहित भाजपा शासित कई राज्यों के सीएम के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है.
नहीं रहेगी अब उनकी पार्टी
सोशल मीडिया पर भाजपा सांसद सौमित्र खान का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव की ममता बनर्जी से मुलाकात को लेकर कहा कि “लड़ाई का एक तरीका होता है. आप हार चुकी हैं और आपको जनता भूल गई. उन्होंने आगे कहा कि ममता बनर्जी जानती है कि उनकी पार्टी अब नहीं रहेगी क्योंकि उनकी उम्र हो गई है.”
#WATCH कोलकाता: भाजपा सांसद सौमित्र खान ने अखिलेश यादव की ममता बनर्जी से मुलाकात पर कहा, “लड़ाई का एक तरीका होता है। आप हार गए। जनता आपको भूल गई…ममता बनर्जी जानती है कि उनकी पार्टी नहीं रहेगी क्योंकि उनकी उम्र हो गई है।” pic.twitter.com/RKgxnVPxej
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 7, 2026