Mayawati: कांग्रेस के बाद भाजपा…मायावती ने बोला तीखा हमला; चुनाव आयोग से की ये अपील-Video
Mayawati: भले ही बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती राष्ट्रीय राजनीति को लेकर शांत दिखाई दे रही हों लेकिन उनकी प्लानिंग दूर की दिखाई दे रही है. इस बात को उन्होंने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में उस वक्त साबिक किया जब कांग्रेस के साथ ही भाजपा पर भी जमकर निशाना साधा और दोनों ही राजनीतिक दलों के कार्यों पर जमकर आरोप लगाए. इसी के साथ ही देश के तमाम हिस्सों में महिलाओं व लड़कियों के साथ ही रही घटनाओं को लेकर भी चिंता जाहिर की.
कांग्रेस के बाद भाजपा ने किया कमजोर करने का काम
मायावती ने प्रेस काफ्रेंस में आगे कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने देश को सर्वजन हिताय-सर्वजन सुखाय के उद्देश्य से एक मानवतावादी और बेहतरीन संविधान दिया था लेकिन पहले कांग्रेस ने और उसके बाद अब भाजपा उसे वर्षों से कमजोर करने का प्रयास कर रही है.
इस तरह से इन दोनों दलों ने दलितों, पिछड़ों, महिलाओं और किसानों के अधिकारों पर कुठाराघात किया है और संविधान में गैर-जरूरी संशोधन कर देश के जातिवादी ढांचे को फिर से स्थापित करने की कोशिश की जा रही है। वह आगे बोलीं कि बसपा इन प्रयासों की कड़ी निंदा करती है। इसी के साथ ही उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर संविधान विरोधी चरित्र नहीं बदला गया तो बीएसपी चुप नहीं बैठेगी। जरूरत पड़ी तो पार्टी सड़कों पर उतरेगी।
बहन @Mayawati जी की BJP और RSS को चेतावनी #Mayawati #babasahebambedkar #Samvidhan pic.twitter.com/ogOQeJMaAF
— BSP Siddharth Nagar (@SkingGautam1) June 28, 2025
अधिकारों को नहीं होने दिया जाएगा कमजोर
मायावती ने आरक्षण के मुद्दे की जोरदार पैरवी करते हुए कहा कि संविधान के तहत हमें जो अधिकार मिले हैं उनको किसी भी हालत में कमजोर नहीं होने दिया जाएगा। इसी के साथ ही मायावती ने भाषाई राजनीति को लेकर साफ तौर पर कहा कि संविधान की भावना के अनुरूप सभी भाषाओं को समान सम्मान मिलना चाहिए। साथ ही वह ये भी बोलीं कि भाषा को लेकर बहस सही नहीं है लेकिन राजनीतिक टकराव नहीं होना चाहिए।
#WATCH | Lucknow: BSP chief Mayawati says “For the welfare and well-being of the entire society in the country, Baba Saheb Dr. Bhimrao Ambedkar has given India the Constitution. The Congress party, while in power, and now the people of the BJP-led NDA government have never… pic.twitter.com/EIpxxhEPPp
— ANI (@ANI) June 28, 2025
चलती रहेंगी बैठकें
मायावती ने इस मौके पर पार्टी को मजबूत करने की बात कही और कहा कि बीएसपी का संगठनात्मक ढांचा मजबूत किया जा रहा है और पार्टी मीडिया की शोबाजी तक सीमित नहीं है। जब तक प्रदेश स्तर पर संगठनात्मक ढांचा पूरी तरह से तैयार नहीं हो जाता तब तक बैठकें जारी रहेंगी.
ये भी पढ़ें-हाईवे पर रंगरेलिया मनाने वाले नेताजी का एक और धमाकेदार डांस Video वायरल…हसीना के संग लगाए ठुमके