फुटबॉल खिलाड़ी मेसी के सुरक्षा गार्ड्स ने IPS अधिकारी को मारा धक्का? Video वायरल होने पर मान-सम्मान को लेकर छिड़ी बहस
Messi Viral Video: सोशल मीडिया पर दुनिया के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेसी (Lionel Messi) का एक वीडियो वायरल हो रहा है. दरअसल व ह इन दिनों भारत दौरे पर हैं. उनके कार्यक्रम से जुड़े एक वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है.
दरअसल मेसी की सुरक्षा में तैनात सिक्योरिटी टीम एक पुलिस अधिकारी को उस वक्त धक्का दे देती है जब पुलिस अधिकारी ने मेसी के नजदीक जाने की कोशिश की. खबर सामने आ रही है कि यह घटना उस समय हुई जब मेसी कार्यक्रम स्थल पर मौजूद थे और सुरक्षा घेरा बेहद कड़ा रखा गया था. वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि एक IPS रैंक के अधिकारी को सुरक्षाकर्मियों ने धक्का देकर दूर कर दिया.
खबर सामने आ रही है कि मेसी के भारत दौरे को लेकर उनकी सुरक्षा को लेकर बहुत ही सख्त प्रोटोकॉल लागू किया गया है. उनके आस-पास किसी भी अनधिकृत व्यक्ति को मेसी के बहुत ही करीब जाने की इजाजत नहीं है. फिर चाहे वह आम नागरिक हो या कोई अधिकारी. कहा जा रहा है कि इसी वजह से जब आईपीएस अधिकारी ने मेसी के करीब जाने की कोशिश की तो सुरक्षा टीम ने उसे धक्का दे दिया और भगा दिया जैसा कि वीडियो में दिख रहा है. ये भी कहा जा रहा है कि आईपीएस अधिकारी को वह पहचानते नहीं थे और न ही उनके पास कोई अनुमति थी. मालूम हो कि आज मेसी का मुंबई में कार्यक्रम है.
क्या वर्दी पर भरोसा नहीं?
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर बहस छिड़ गई है और कई युजर्स ने इसे भारत के पुलिस अधिकारी का अपमान कह डाला है. इस वीडियो को dailyunfold नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं. वीडियो शेयर करते हुए लिखा गया है कि स्टेडियम में सुरक्षा का अजीब नज़ारा सामने आया. कोट पहने सुरक्षाकर्मियों ने वर्दी में तैनात सुरक्षाकर्मी को भी लियोनेल मेसी के पास जाने से रोक दिया. सवाल सिर्फ़ सुरक्षा का नहीं है. सवाल है बराबरी और सम्मान का. जब नियम सबके लिए एक हैं, तो फिर सुरक्षा में यह भेदभाव क्यों?
तो वहीं एक यूजर ने लिखा…पुलिस ने खुद अपनी इज्जत गिरवा रही है लोगों को बेवजह परेशान करके. तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, वर्दी वालों पर किसी को भरोसा नहीं है.
View this post on Instagram
ये भी पढ़ें-भारत को शर्मसार करने वाली बड़ी घटना…ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटर से छेड़छाड़; मचा हड़कंप