MP News: देवास के पं.धर्मेन्द्र मिश्रा को मिला अटल गौरव सम्मान, 108 प्रतिभाएं सम्मानित
April 16, 2023
No Comments
MP News: इंदौर में विश्व ब्राह्मण संघ द्वारा जाल सभागृह में गुरुवार शाम को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें 108 प्रतिभाओं का सम्मान हुआ. इस मौके पर ब्राह्मण संसार संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पं. धर्मेंद्र मिश्रा को भी अटल गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया. पूर्व राज्यमंत्री पं.रमेशचन्द शर्मा एंव पं.योगेन्द्र महन्त, रामचन्द वैदिक, पवन शर्मा एंव सावित्री महन्त के हाथों सभी का सम्मान किया गया. सम्मान पाकर सभी समाजसेवियों के चेहरे खुशी से झूम उठे. इस मौके पर पं. धर्मेंद्र मिश्रा ने सभी ब्राह्मणों को एकजुट होने का अह्वान किया.

