MP:आकाश से आया धुएं का गुबार खेत में गिरते ही तब्दील हुआ चक्रवात में, उखाड़ दिए कई बड़े पेड़, अद्भुत घटना कैमरे में हुई कैद, वीडियो वायरल, बढ़ी किसानों की चिंता

July 16, 2022 by No Comments

Share News

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दिखाया जा रहा है कि आकाश में एक धुएं के आकार की लम्बी लाइन खींचते हुए जा रही है और खेतों में खड़े कई पेड़ों को धराशायी कर देती है। इसी के साथ चक्रवात सा घूमने लगता है।

AKTU:छात्रों को इस तरह करें तैयार कि कंपनियां न कर पायें इनकार, देखें छात्रों के व्यक्तित्व विकास के लिए इंडस्ट्री एक्सपर्ट ने एकेटीयू में शिक्षकों को क्या दी सलाह

इस अद्भुत घटना को जिसने देखा उसे कैमरे में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस अद्भुत घटना ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। यह घटना मध्यप्रदेश के शाजापुर की बताई जा रही है। वीडियो शेयर करने वाले एक ट्वीटर यूजर ने लिखा है कि आसमान में अद्भुत नजारा देख चौक गए ग्रामीण बड़े-बड़े पेड़ हुए धराशाई। इस घटना में किसानों का कितना नुकसान हुआ और जानमाल की कितनी क्षति हुई, इसकी जानकारी तो नहीं मिल सकी है, लेकिन इस तरह की घटना ने सभी को आश्चर्य में जरूर डाल दिया है।