Dog License In Lucknow: अब लखनऊ में कुत्ता पालना नहीं होगा आसान, लेना पड़ेगा लाइसेंस, वर्ना भरना पड़ेगा भारी जुर्माना, कुत्ता काटे यहां करें शिकायत
Dog License In Lucknow: राजधानी से लेकर प्रदेश के तामाम हिस्सों से कुत्तों के काटने के मामले सामने आने के बाद लखनऊ नगर निगम ने बड़ा फैसला लिया है. अब कुत्ता पालने से पहले लाइसेंस लेना पड़ेगा. ऐसा न करने वालों को भारी जुर्माना चुकाना पड़ेगा. जानकारी सामने आ रही है कि लखनऊ नगर निगम दो सौ वर्गमीटर क्षेत्रफल के दायरे में सिर्फ दो कुत्तों को पालने का ही लाइसेंस जारी करेगा. तीस सौ वर्गमीटर के दायरे में अधिकतम चार कुत्ते ही लोग अब पाल सकेंगे. चार से ज्यादा कुत्तों को पालने की अनुमति नहीं दी जाएगी. तो वहीं घरों में कुत्तों का व्यवसाय करने वालों का लाइसेंस नहीं बनाया जाएगा.
कुत्ता काटे तो यहां मिलाएं फोन
नगर निगम के पशु कल्याण अधिकारी डा. अभिनव वर्मा ने बताया कि शहर में कई जगह लाइसेंस बनाने की सुविधा दी जा रही है. बता दें कि कुत्तों के काटने की अभी तक पोर्टल पर ही शिकायतें आ रही थी, जबकि अब अधिकारियों के मोबाइल फोन पर भी लोग शिकायत कर रहे हैं. फैजुल्लागंज, चौक,आशियाना, अलीगंज क्षेत्रों से सबसे अधिक शिकायतें सामने आई हैं. पशु कल्याण अधिकारी डा. अभिनव वर्मा ने मीडिया को बताया कि, इधर कुत्तों के उत्पात से जुड़ी शिकायतें बढ़ गई हैं. उनका कहना है कि कुत्तों की शिकायतों से जुड़ी शिकायतें सुबह छह से शाम बजे तक 9336312853 पर की जा सकती है.
इतने का बनेगा लाइसेंस, ये चुकाना होगा जुर्माना
नगर निगम ने देसी ब्रीड का दो सौ रुपये और सभी अंग्रेजी ब्रीड का एक हजार रुपये लाइसेंस शुल्क तय किया है. लाइसेंस बनाने के लिए मोबाइल नंबर और वैक्सीनेशन कार्ड होना जरुरी है. जून से लाइसेंस को लेकर अभियान शुरू होगा. यहां ये बता दें किु बिना लाइसेंस के कुत्ता पालने वालों से पांच हजार का जुर्माना वसूला जाएगा.
इन जगहों पर बनेंगे कुत्तों के लाइसेंस
जीव आश्रय 5/350 विकास खंड गोमतीनगर
अलीगंज पेट शाप एंड क्लीनिक पेट हेल्थ केयर एंड क्लीनिक
जानकीपुरम विस्तार सात पेट केयर सेंटर कल्याणपुर
उदय पेट क्लीनिक एल्डिको
इंदिरानगर स्पर्श पेट क्लीनिक सेक्टर जे अलीगंज
शुक्ला वेटनरी क्लीनिक आशियाना
विकास पेट केयर अग्रवाल प्लाजा चर्च रोड इंदिरानगर
दक्ष पेट क्लीनिक निलमथा
उद्यान शहीद पथ कैनाइन केयर क्लीनिक मानक नगर
अग्रवाल पेट क्लीनिक लेखराज मार्केट
कम्पलीट कैनाइन केयर क्लीनिक ओपी डेंटल कालेज के सामने रायबरेली रोड
डाग एंड पप्स विवेक खंड नीलकंठ के पास