Numerology Mulank: इस डेट पर पड़ता है अगर आपका जन्म, तो जानें कैसी रहती है आर्थिक स्थिति, लग्जरी चीजों का होता है शौक
Numerology Mulank: अंक शास्त्र के अनुसार एक से नौ तक के नंबर पर किसी न किसी ग्रह का असर होता है। यह ग्रह इन नबंर और इनसे जुड़े मनुष्य के जीवन पर भी प्रभाव डालते हैं। बता दें कि, अंक ज्योतिष (Numerology) को न्यूमरोलॉजी, अंक विद्या या अंक शास्त्र आदि नाम से जानते हैं। मालूम हो कि, इसमें सभी नौ ग्रहों को आधार बनाकर, उनकी विशेषताओं के आधार पर गणना की जाती है और इसी के आधार पर सम्बधित व्यक्ति के व्यक्तित्व के बारे में जानकारी हासिल होती है. (Mulank information)
अंक ज्योतिष की मानें तो जन्म के समय ग्रहों की जो स्थिति होती है, उसी के अनुसार 1 से नौ मूलांक के व्यक्ति का व्यक्तित्व निर्धारित किया जाता है और व्यक्ति के जीवन पर इसी अंक और अंक स्वामी ग्रह का सबसे अधिक प्रभाव पड़ता है। तो वहीं अगर मूलांक 9 के लोगों की विशेषता की बात करें तो जिनका जन्म 9, 18 और 27 तारीख को हुआ है। यानी मूलांक 9 वालों का स्वभाव, मूलांक 9 का करियर और मूलांक 9 वालों का वैवाहिक जीवन आदि कैसा होता है. इसके बारे में यहां पूरी जानकारी दी जा रही है.
मंगल ग्रह है स्वामी
अंक शास्त्र की मानें तो मूलांक 9 का स्वामी ग्रह मंगल हैं। मंगल ग्रह उत्साह और ऊर्जा का कारक हैं। इसलिए मूलांक 9 वाले लोग साहसी और मजबूती से फैसला लेने वाले होते हैं। शास्त्र की मानें तो इसी कारण मूलांक 9 वाले हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार रहते हैं और अपने फैसलों पर डटे रहते हैं। शारीरिक रूप से भी मूलांक 9 वाले शक्तिशाली होते हैं, लेकिन सबसे बड़ी बात ये है कि इसके बाद भी ये विनम्र स्वभाव वाले होते हैं और लोगों से बातचीत करते समय शब्दों पर विशेष ध्यान देते हैं। इनके अच्छे व्यवहार के कारण लोग आसानी से इनके प्रशंसक हो जाते हैं.
रचनात्मक होती है प्रवृत्ति
अंक शास्त्र की माने तो मूलांक 9 वाले लोग प्रायः रचनात्मक प्रवृत्ति के होते हैं। मूलांक 9 वाले लोग अपनी लाइफ में खूब पैसा और नाम कमाते हैं। इनकी कला और विज्ञान में काफी रूचि होती है। ये लोग उच्च शिक्षा प्राप्त करते हैं और शिक्षा के क्षेत्र में काफी तरक्की करते हैं। इसके अलावा ये मूलांक 9 का करियर रियल एस्टेट, प्रॉपर्टी डीलिंग, मेडिकल या भूमि से जुड़े कार्यों में अच्छा रहता है। ये अपने काम पर खूब ध्यान देते हैं और जो काम शुरू करते हैं, उसे पूरा करके ही दम लेते हैं।
अच्छी होती है आर्थिक स्थिति
अंक ज्योतिष के अनुसार ऐसे लोग जिनका जन्म 9, 18 और 27 तारीख को हुआ है यानी जिनका मूलांक 9 होता है, उन लोगों की आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी होती है. हालांकि इनका स्वभाव बहुत खर्चीला होता है। ये लोग ससुराल से भी संपन्न होते हैं और कई बार ससुराल, सगे संबंधियों से अच्छी मदद पाते हैं। इन मूलांक वालों के पास प्रॉपर्टी, जायदाद अच्छी होती है। मूलांक 9 के लोग खुद पर भरोसा रखते हैं और भविष्य की चिंता नहीं करते हैं। ये खूब धन कमाते हैं और खूब बचत करते हैं। ये घूमने-फिरने पर खूब पैसा खर्च करते हैं। ये लोग प्रायः वर्तमान में जीते हैं और खुलकर जीना पसंद करते हैं। मूलांक 9 वालों को लग्जरी चीजों का बड़ा शौक (fond of luxury things) होता है.
भाई-बहनों में होता है मनमुटाव
शास्त्रों की मानें तो मूलांक 9 वालों का पारिवारिक जीवन प्रायः अस्थिर रहता है। मूलांक 9 वालों के प्रेम संबंध स्थायी नहीं रहते हैं। इनका भाई-बहनों से कई बार मनमुटाव हो जाता है। विलासितापूर्ण जीवन इनके दांपत्य जीवन में परेशानियां लाता है। गुस्से, स्वाभिमान या अभिमान के कारण भी इनका प्रेम संबंध प्रभावित होता है। अंक शास्त्र के अनुसार मूलांक 9 के लोगों के लिए 9,18, 27 तारीख लकी होती है। मूलांक 9 वाले अक्सर ऐसे ही काम करते हैं जिसमें थोड़ा जोखिम हो।
यदि आप कोई भी नया कार्य या नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो 9, 18 और 27 तारीख शुभ रहेगी। इस समय सफलता मिल सकती है। इन तारीखों पर आपको अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। ग्रहों के शुभ प्रभाव पाने के लिए या ग्रहों की स्थिति में सुधार लाने के लिए इन रंगों का इस्तेमाल करना चाहिए। मूलांक 9 वालों के लिए लाल, नारंगी और गुलाबी रंग लकी होता है।