Numerology Tips: अगर आपके मोबाइल नम्बर का अंतिम अंक है 9 तो…जानें आपके बारे में क्या कहती है न्यूमरोलॉजी
Numerology Tips: प्रत्येक व्यक्ति का मोबाइल नंबर अलग-अलग होता है. मोबाइल में हर नम्बर 10 अंकों का होता है. इसी अंक में अगर आपका मोबाइल नम्बर का अंतिम अंक यानी 10वां अंक 9 है तो इसे ज्योतिष की दुनिया में इसे अलग नजर से देखा जाता है.
मान्यता है कि इसका प्रभाव हमारे जीवन पर अधिक पड़ता है. दरअसल अंक ज्योतिष की दुनिया नम्बर 9 को मंगल ग्रह का कारक माना जाता है जो कि साहस और पराक्रम और ऊर्जा का प्रतीक माना गया है. ज्योतिष सलाहकार अनुराग दीक्षित बताते हैं कि मंगल के शुभ प्रभाव से व्यक्ति कर्मठ होने के साथ ही उसके पास जमीन और रूपयों का सुख होता है.

ज्योतिषाचार्य अनुराग दीक्षित
करियर
मंगल को धरती पुत्र भी कहा जाता है. अंक 9 एक प्रभावशाली नम्बर है. इस तरह के शख्स को टेक्नोलॉजी में महारत हासिल हो सकती है और इनके करियर की बात करें तो ये सेना, पुलिस जैसे साहसिक क्षेत्रों में अपना करियर अधिक बनाते हैं. साथ ही मंगल ग्रह से जुड़े लोगों का बिजनेस रियल एस्टेट, धातु, मशीनरी निर्माण और बेचना, खेल उपकरण, सर्जरी, कृषि रक्षा क्षेत्र में भी हो सकता है.
व्यक्तित्व
जिनके मोबाइल का अंतिम अंक 9 होता है वे अंक ज्योतिष में ऐसे लोगों को मानवी गुण से भरा माना गया है और वे साहसी भी हो सकते हैं. इस नंबर पर जो लोग कॉल करेंगे, वे काफी जोश और ऊर्जा से भरे होंगे. आप उनकी ऊर्जा से खुद भी ऊर्जावान महसूस करेंगे. तो दूसरी ओर आपसे जो भी बात करेगा वह सकारात्मक बातें करेगा. यानी उसकी बातों में आपको कोई नकारात्मकता नहीं मिलेगी. आपसे कोई फालतू या अनावश्यक बात नहीं करेगा. आपके पास जिसका भी फोन आएगा वह काम के लिए ही आएगा.
बिजनेस
बता दें कि मोबाइल नंबर का अंतिम अंक 9 को व्यक्ति के काम, उसके मूलांक और भाग्यांक के साथ मैच करके देखा जाता है कि वह आपको लाभ देगा या नहीं. अगर आप किसी बिजनेस से जुड़े हैं तो आपको इस बात का ध्यान रखना है कि अगर आपका मोबाइल नंबर का अंतिम अंक 9 है और आपके बिजनेस के साथ मैच नहीं कर रहा है तो यह आपका काम भी खराब कर सकता है. ऐसे में आपको अपने ज्योतिषाचार्य से सलाह लेने की जरूरत हो सकती है.
DISCLAIMER: यह लेख धार्मिक मान्यताओं व धर्म शास्त्रों पर आधारित है। हम अंधविश्वास को बढ़ावा नहीं देते। पाठक धर्म से जुड़े किसी भी कार्य को करने से पहले अपने पुरोहित या आचार्य से अवश्य परामर्श ले लें। KhabarSting इसकी पुष्टि नहीं करता।)
ज्योतिष सलाहकार संक्षिप्त परिचय
ज्योतिष सलाहकार अनुराग दीक्षित को इस क्षेत्र में कार्य करते हुए लम्बा अनुभव है और वह ज्योतिष में स्नातकोत्तर (Masters in astrology), अंकशास्त्र में डिप्लोमा (Diploma in numerology
), सम्मोहन में डिप्लोमा (Diploma in hypnosis ), तार्किक वास्तु में डिप्लोमा (Diploma in logical vastu
) सहित कई शैक्षिक प्रमाण पत्र धारण करते हैं. ज्योतिष से जुड़े किसी भी सवाल के लिए आप archanakhabarsting@gmail.com पर मेल कर सकते हैं.