Padma Awards: पूर्व कप्तान रोहित शर्मा नवाजे गए पद्म श्री से… टेनिस के ये दिग्गज खिलाड़ी और महिला प्लेयर भी सम्मानित-Video
Padma Awards: मंगलवार को यानी आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) ने राष्ट्रपति भवन में देश के प्रतिष्ठित लोगों को पद्म अवॉर्ड्स दिए. जहां भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को पद्म श्री (Padma Shri) पुरस्कार से सम्मानित किया गया है तो दूसरी ओर दिग्गज भारतीय टेनिस खिलाड़ी विजय अमृतराज ( Vijay Amritraj) को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया.
#WATCH | Delhi | Tennis legend Vijay Amritraj awarded the Padma Bhushan by President Droupadi Murmu
(Video source: Rashtrapati Bhavan) pic.twitter.com/jbKNQ1aSpv
— ANI (@ANI) June 23, 2026
इसी के साथ ही महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान सविता पूनिया भी पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित हुईं. यही नहीं मध्य प्रदेश (MP) के भगवानदास रायकवार को मरणोप्रांत पद्म श्री पुरस्कार दिया गया है. तो वहीं गायिका अल्का याज्ञनिक के साथ ही मलयालम एक्टर व अभिनेता आर माधवन भी सम्मानित किए गए.
#WATCH | Delhi | Former Captain of the Indian Cricket Team, Rohit Sharma, awarded the Padma Shri by President Droupadi Murmu
(Video source: Rashtrapati Bhavan) pic.twitter.com/ckz1kc4poF
— ANI (@ANI) June 23, 2026
बता दें कि पूर्व भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने 2025 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, लेकिन वनडे क्रिकेट में वह भारत के महत्वपूर्ण खिलाड़ी बने रहे. पिछले साल उन्होंने वनडे मैच में 650 रन बनाए और टीम के लिए लगातार अहम भूमिका निभाते रहे। रोहित के ही नेतृत्व में भारत ने टी20 विश्व कप 2024 और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के खिताब जीते थे. तो वहीं जेएमएम फाउंडर सीबू सोरेने को भी पद्म भूषण सम्मान से सम्मानित किया गया.
BIG NEWS – JMM founder Shibhu Soren posthumously conferred Padma Bhushan at Rashtrapati Bhavan. pic.twitter.com/VSoQlGrZQU
— News Algebra (@NewsAlgebraIND) June 23, 2026
खेल जगत में ये सम्मानित
बता दें कि इस साल गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्र सरकार ने पद्म पुरस्कारों की घोषणा की थी, जिसमें खेल जगत के कई दिग्गजों के नाम शामिल थे. कुछ दिन पहले ही भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को उनके शानदार नेतृत्व और उपलब्धियों के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया था. उनके करियर के लिए साल 2025 बहुत ही खास रहा. उन्होंने घरेलू धरती पर भारतीय महिला टीम को विश्व कप जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और देश का नाम रोशन किया.
🚨 BIG! President Murmu conferred Padma honours on several eminent personalities at Rashtrapati Bhavan today.
— Legendary singer Alka Yagnik: Padma Bhushan
— Malayalam Actor Mammootty: Padma Bhushan
— Cricketer Rohit Sharma: Padma Shri
— Dhurandhar actor R Madhavan: Padma Shri pic.twitter.com/gkckbGoFad— Megh Updates 🚨™ (@MeghUpdates) June 23, 2026
बता दें कि इस साल विजय पद्म भूषण पाने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं. पद्म भूषण भारत का तीसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान है. अमृतराज को इससे पहले 1983 में पद्मश्री और 1974 में अर्जुन पुरस्कार से नवाजा जा चुका है, जो कि भारतीय खेलों में उनके दीर्घकालिक योगदान को प्रदर्शित करता है.
ये भी पढ़ें-बिहार में महिला पत्रकार के साथ शर्मनाक हरकत…एक अधिकारी ने गाड़ी में खींचा और कहा…Video