Pahalgam Terror Attack: पहलगाम में पर्यटकों पर बड़ा आतंकी हमला…TRF ने ली जिम्मेदारी; अमित शाह रवाना, स्थानीय व्यक्ति ने दी ये बड़ी जानकारी-Video
Pahalgam Terror Attack: आज यानी 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने पर्यटकों पर हमला कर दिया है. इस आतंकी हमले में 27 पर्यटकों की मौत की खबर सामने आ रही है. फिलहाल अभी अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. तो वहीं 20 लोग घायल हो गए। हालांकि दो विदेशी नागरिकों की भी मौत की खबर सामने आ रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमले की जिम्मेदारी कश्मीर में आतंक का नया पर्याय बन चुके लश्कर- ए-तैयबा के हिट स्क्वॉड द रजिस्टेंस फोर्स (TRF) ने ली है।
इस बड़े आतंकी हमले के बाद पूरे देश में रोष व्याप्त हो गया है. तो वहीं सरकार भी एक्शन में दिखाई दे रही है। बता दें कि पीएम मोदी इस वक्त सऊदी अरब में हैं, वहां से उन्होंने अमित शाह से फोन पर बातचीत की है और घटना पर कड़ी कार्रवाई करने का आदेश दिया है। तो वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा श्रीनगर के लिए रवाना हो गए हैं।
#WATCH | दिल्ली: पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकवादी हमले के मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा श्रीनगर के लिए रवाना हुए। pic.twitter.com/fNqYmOFs7X
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 22, 2025
तो वहीं जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला अपने आवास से पहलगाम के लिए रवाना हो गए हैं. आज पहलगाम के बैसरन में आतंकियों ने पर्यटकों पर फायरिंग की। कई पर्यटकों के मारे जाने की आशंका है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दक्षिण कश्मीर के प्रमुख पर्यटक स्थल पहलगाम में मंगलवार यानी आज 22 अप्रैल 2025 को आतंकियों टूरिस्ट के एक ग्रुप पर हमला कर दिया. फिलहाल इस हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर है. एनआईए की टीम बुधवार (23 अप्रैल 2025) को पहलगाम जा सकती है.
I strongly condemn the terror attack in Pahalgam, Jammu and Kashmir. Condolences to those who have lost their loved ones. I pray that the injured recover at the earliest. All possible assistance is being provided to those affected.
Those behind this heinous act will be brought…
— Narendra Modi (@narendramodi) April 22, 2025
खबर है कि दो से तीन आतंकियों ने पुलिस की वर्दी में टूरिस्टों पर 50 राउंड से फायरिंग की. खबर ये भी सामने आ रही है कि आतंकियों ने धर्म पूछकर पर्यटकों को गोली मारी है. सूत्रों के मुताबिक इस आतंकी हमले में 28 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की आशंका है.
#WATCH | श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला अपने आवास से पहलगाम के लिए रवाना हुए।
आज पहलगाम के बैसरन में आतंकियों ने पर्यटकों पर फायरिंग की। कई पर्यटकों के मारे जाने की आशंका है। pic.twitter.com/x8CwVxYyam
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 22, 2025
तीन लोगों को किया रेस्क्यू
पहलगाम में पर्यटक पुलिस कर्मी के रूप में काम करने वाले एक स्थानीय व्यक्ति ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, “मैंने तीन घायल लोगों को रेस्क्यू किया और अस्पताल पहुंचाया। स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को रेस्क्यू कर लिया। पहले ऐसी घटना यहां कभी नहीं हुई।
#WATCH अनंतनाग, जम्मू और कश्मीर | पहलगाम में पर्यटक पुलिस कर्मी के रूप में काम करने वाले एक स्थानीय व्यक्ति ने कहा, “मैंने तीन घायल लोगों को रेस्क्यू किया और अस्पताल पहुंचाया। स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को रेस्क्यू कर लिया। पहले ऐसी घटना यहां कभी नहीं हुई।” pic.twitter.com/HMackoNgB2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 22, 2025
पीएम मोदी ने कही ये बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा है, मैं जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा करता हूं।” उन्होंने अपने पोस्ट में आगे लिखा है कि जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी संवेदना है। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल लोग जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है। इसी के साथ ही ये भी कहा है कि इस जघन्य कृत्य के पीछे जो लोग हैं, उन्हें न्याय के कटघरे में लाया जाएगा…उन्हें बख्शा नहीं जाएगा! उनका नापाक एजेंडा कभी सफल नहीं होगा। आतंकवाद से लड़ने का हमारा संकल्प अडिग है और यह और भी मजबूत होगा।