Video: दर्दनाक हादसा- उड़ते-उड़ते आसमान से अचानक सड़क पर आ गिरा विमान, वायरल हुआ लाइव वीडियो, 10 लोग जलकर हुए राख

August 18, 2023 by No Comments

Share News

Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो (Video) तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि, एक विमान आसमान में उड़ रहा है, लेकिन फिर तेजी से वह नीचे की ओर आने लगता है और देखते ही देखते सड़क पर आ गिरता है और धूं-धूं कर जलने लगता है. इस लाइव वीडियो को कई लोगों ने अपने कैमरे में कैद किया है, जो कि बेहद दर्दनाक है.

यह वीडियो मलेशिया (Malaysia) का बताया जा रहा है. जानकारी सामने आ रही है कि, गुरुवार को मलेशिया में ये दर्दनाक हादसा हुआ है, यहां के कुआलालंपुर एक्सप्रेसवे पर एक चार्टर विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद 10 लोगों की मौत हो गई है. मरने वाले में जहां 8 लोग विमान में सवार थे तो दो उन लोगों की मौत हुआ है जो एक्सप्रेसवे पर खड़े थे और उनको नहीं मालूम था कि मौत ऊपर से उनके ऊपर गिरने वाली है.

CNN ने मलेशिया के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के हवाले से एक रिपोर्ट जारी की है और बताया है कि दोपहर 2.15 बजे (वहां के समयानुसार) नियंत्रण टॉवर को दुर्घटनास्थल से धुआं निकलते दिखा था. इसी के साथ रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि, विमान में 6 यात्री और दो क्रू मेंबर थे. रिपोर्ट में बताया गया है, कि विमान ने लैंगकॉवी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी और वह सुल्तान अब्दुल अजीज शाह हवाई अड्डे की ओर जा रहा था. यह घटना एक कार में लगे डैशकैम (कैमर) में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

वहीं इस पूरी घटना को लेकर यहां सेलांगोर पुलिस के प्रमुख हुसैन उमर खान का बयान सामने आया है और जानकारी दी गई है कि विमान सड़क पर जा रही एक कार और मोटरसाइकिर के ऊपर गिरा था. इसी के साथ जानकारी दी गई कि घटना के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. तो वहीं वायरल वीडियो में घटनास्थल की दर्दनाक तस्वीरें सामने आई हैं. इसी के साथ यहां के परिवहन मंत्रालय ने घटना की जांच करने की बात कही है तो वहीं एक प्रेस कांफ्रेंस को सम्बोधित करते हुए परिवहन मंत्री एंथनी लोके ने जानकारी दी है कि इस घटना में कोई भी जीवित नहीं बचा है. (सांकेतिक फोटो-सोशल मीडिया)

यहां देखें वीडियो