पुलिसकर्मी ने चलती ट्रेन में की शर्मनाक हरकत…युवती को मोबाइल नम्बर देकर कहा बात करना; लड़की ने Video कर दिया वायरल

March 28, 2026 by No Comments

Share News

Police Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक युवती दावा कर रही है कि उसकी सामने वाली सीट पर बैठे पुलिसकर्मी ने उसे अपना मोबाइल नम्बर दिया और कहा कि इस पर बात करना. ये घटना चलती ट्रेन की है. युवती कह रही है कि सामने पुलिस वाले अंकल बैठे हैं और ये मुझे नम्बर दिए हैं बात करने के लिए. मेरी मम्मी भी बैठी हैं सामने.

युवती ने जैसे ही ये बात कहते हुए वीडियो बनाई कि पुलिसकर्मी ने तुरंत लड़की के हाथ से वो पर्ची छीन ली जिस पर मोबाइल नम्बर लिखा था और तुरंत वहां से रफूचक्कर हो गए.

सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिसकर्मी की जमकर आलोचना हो रही है तो वहीं युवती की हिम्मत की लोग तारीफ कर रहे हैं. ये वीडियो कहां का है और किस ट्रेन का इसकी जानकारी सामने नहीं आ सकी है लेकिन ये बहुत ही चिंता का विषय है कि अगर एक पुलिसकर्मी ही इस तरह की हरकत करने लगेगा तो फिर देश की बहन-बेटियां सुरक्षित कैसे रह सकेंगी? फिलहाल ये खबर वायरल वीडियो के आधार पर लिखी गई है. इसकी पुष्टि खबर स्टिंग नहीं करता.

ये भी पढ़ें-दारोगा ने सूझबूझ से बचाई 30 बच्चों की जान…चंद पलों में ही जल कर राख हुई स्कूली बस-Video