Prime Minister: पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर बायोपिक “मैं अटल हूँ” का पहला लुक जारी, अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने निभाई है मुख्य भूमिका, देखें वायरल वीडियो
मुंबई। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर जहां लोग उनको श्रद्धांजलि दे रहे हैं वहीं अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने उन पर बन रही बायोपिक का पहला लुक सोशल मीडिया पर वायरल अनोखी श्रद्धांजलि दी है। पहले लुक के सामने आते ही लोग इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन यह फिल्म 2023 दिसम्बर में रिलीज होगी। मतलब अभी देशवासियों को पूरा एक साल इंतजार करना होगा।
बता दें कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की बायोपिक ‘मैं अटल हूं’ में पंकज त्रिपाठी मुख्य किरदार निभा रहे हैं। अर्थात वह अटल बिहारी वाजपेयी की भूमिका निभा रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल पहले लुक में भी वह हूबहू पूर्व प्रधानमंत्री की तरह ही दिख रहे हैं। फर्स्ट लुक में अभिनेता को कुर्ता धोती पहने हुए देखा जा सकता है। इसके साथ ही उनको कवि, राजनेता और मानवतावादी के रूप में अटल बिहारी वाजपेयी के कई पक्षों को दिखाया गया है। (फोटो-सोशल मीडिया)
फिल्म को राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक, रवि जाधव द्वारा निर्देशित किया जा रहा है और उत्कर्ष नैथानी द्वारा लिखा गया है, सलीम-सुलेमान द्वारा रचित संगीत के साथ समीर के बोल हैं, जबकि सोनू निगम ने अपनी आवाज दी है। भानुशाली स्टूडियोज लिमिटेड और लीजेंड स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत, विनोद भानुशाली, संदीप सिंह, सैम खान और कमलेश भानुशाली द्वारा निर्मित और जीशान अहमद और शिव शर्मा द्वारा सह-निर्मित, ‘मैं अटल हूं’ दिसंबर 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं तो वहीं पंकज त्रिपाठी के अभिनय को लेकर भी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
देखें पहला लुक जारी करते हुए ट्विटर पर क्या लिखा पंकज त्रिपाठी ने
देखें अटल जी के तमाम अन्य वीडियो, जो जयंती पर हो रहे हैं वायरल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मोदी अर्काइव द्वारा ट्विटर पर जारी किया गया है ये वीडियो