भाजपा कार्यालय के बाहर स्कूटी में ब्लास्ट…शहर में अलर्ट; जांच में जुटी पुलिस-Video
Chandigarh News: चंडीगढ़ से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां के सेक्टर-37 में भाजपा कार्यालय के बाहर खड़ी स्कूटी में जोरदार धमाका हुआ है. ये धमाका चंडीगढ़ में बीजेपी के पंजाब ऑफिस के कार्यालय के बाहर एक अप्रैल यानी आज दोपहर बाद हुआ है. भाजपा कार्यालय के बगल में ब्लड बैंक की इमारत है. यहीं पर एक एक्टिवा स्कूटी खड़ी थी जिसमें धमाका हुआ है. इसके बाद शहर में अलर्ट घोषित कर दिया गया है.
#WATCH चंडीगढ़: चंडीगढ़ के सेक्टर 37 में पंजाब BJP कार्यालय के बाहर एक संदिग्ध धमाके की आवाज़ सुनी गई।
FSL टीम और चंडीगढ़ पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है। pic.twitter.com/OZaEuMYpN9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 1, 2026
मालूम हो कि चंडीगढ़ में भाजपा बीजेपी चंडीगढ़ और BJP पंजाब के दो अलग-अलग कार्यालय हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टिवा की हेडलाइट के निचले हिस्से में धमाका हुआ. धमाका होते ही आस-पास अफरा-तफरी मच गई और लोग खुद को बचाने के लिए सुरक्षित स्थान ढूंढने लगे. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
मौके पर CFSL की टीम पहुंची तो वहीं पुलिस हर एंगल से इसकी जांच में जुट गई है. सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं. घटनास्थल को सील कर दिया गया है. SSP चंडीगढ़ कंवरदीप कौर का बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने कहा कि क्रूड बॉम्ब जैसी कोई वस्तु में धमाका हुआ. ये शुरुआती जांच में सामने आया है. ये वस्तु यहां रखी गई थी या फेंकी गई इस बारे में अभी कुछ बता नहीं सकते. जांच जारी है. शाम को करीब 5 बजे के करीब ये धमाका हुआ था.
तो वहीं सोशल मीडिया पर भाजपा नेता विनीत जोशी का बयान वायरल हो रहा है जिसमें उन्होने कहा कि करीब पांच बजे धमाके की आवाज कार्यालय के बाहर सुनाई दी और हम सब निकल कर बाहर आए. इस धमाके से एक स्कूटर और एक कार को नुकसान पहुंचा है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है लेकिन ऐसा लग रहा है कि किसी ने दफ्तर के बाहर धमाका किया.
DEVELOPING STORY: Blast reported outside BJP office in Sector 37, Chandigarh. Around 30 minutes ago. Police are investigating the cause of the blast pic.twitter.com/bSeR3jBgyI
— Rahul Shivshankar (@RShivshankar) April 1, 2026
ये भी पढ़ें-खोला बड़ा घोटाला…7 गोलियां खाई और अब IAS रिंकू सिंह राही ने दे दिया इस्तीफा…उठक-बैठक लगाने का Video वायरल