पैगम्बर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी मामले में कतर ने भारतीय राजदूत को किया तलब, देखें भारत सरकार ने क्या दिया जवाब, भाजपा कार्यकर्ताओं ने देना शुरू किया इस्तीफा
दोहा। भाजपा के कुछ नेताओं द्वारा पैगम्बर मोहम्मद पर की गई विवादित टिप्पणी मामले में कतर के विदेश मंत्रालय ने निन्दा की है। इसी के साथ इस सम्बंध में भारतीय राजदूत दीपक मित्तल को एक आधिकारिक जवाब देने के लिए तलब किया है। फिलहाल विदेश राज्यमंत्री सोल्टन बिन साद अल मुरैखी ने यह नोट भारतीय दूत को सौंपा है। दूसरी ओर नूपुर शर्मा को भाजपा द्वारा हटाए जाने के बाद पार्टी में इस्तीफा देने का दौर शुरू हो गया है। रोशन कुमार ने अपने 60 कार्यकर्ताओं के साथ देर रात बूथ अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। पार्टी सूत्रों की मानें तो इसी तरह और भी कार्यकर्ता नाराज है और पार्टी छोड़ने का मन बना रहे हैं।
दूसरी ओर मीडिया सूत्रों की मानें तो कतर द्वारा दिए गए नोट के सामने आने के बाद दोहा में भारतीय दूतावास ने एक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा है कि यह टिप्पणी भारत सरकार के विचार नहीं हैं। इसी के साथ कतर ने सत्तारूढ़ दल द्वारा आपने दो पदाधिकारियों को निलम्बित करने की कार्यवाही का स्वागत भी किया है। इसी के साथ कतर को उम्मीद है की भारत इस मामले पर सार्वजनिक माफी मांगेगा। बता दें कि भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने इस मामले में सार्वजनिक माफी मांग ली है और भाजपा ने उनको निष्कासित भी कर दिया है। इसी के साथ ट्विट भी किया है।
देखें नुपूर ने ट्विट कर क्या कहा है
नुपूर शर्मा ने ट्विट कर माफी मांगते हुए लोगों से अपील की है कि उनके घर का एड्रेस किसी भी सोशल मीडिया पर शेयर न किया जाए। क्योंकि उनके परिवार को खतरा है।