Video: राहुल गांधी ने अलग अंदाज में दौड़ाई KTM 390 ड्यूक बाइक, वीडियो हुआ वायरल

August 19, 2023 by No Comments

Share News

Video: कांग्रेस नेता व सांसद राहुल गांधी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. उनसे सम्बंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह बाइक राइड करते हुए दिख रहे है. खबर सामने आ रही है कि, शनिवार को राहुल गांधी ने लेह शहर से सुरम्य पैंगोंग झील तक अपनी केटीएम 390 ड्यूक बाइक दौड़ाई है. इस दौरान उनका अंदाज एकदम अलग नजर आ रहा था.

इस सम्बंध में राहुल गांधी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट भी की है, जिसमें लिखा है कि पैंगोंग झील जा रहा हूं. मेरे पिता कहा करते थे कि ये दुनिया की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है. मालूम हो कि गुरुवार को राहुल गांधी लेह पहुंचे थे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया था. उनके 25 अगस्त तक यहां रहने की जानकारी सामने आ रही है. उन्होने शुक्रवार को युवाओं के साथ बीतचीत भी की और एक फुटबाल मैच भी खेला. जानकारी सामने आ रही है कि राहुल गांधी कारगिल भी जाएंगे और अपने पिता पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर पैंगोंग झील पर श्रद्धांजलि भी देंगे.

यहां देखें वीडियो