“सर, जाति देखकर मेरा आवेदन निरस्त मत करना…” स्वीपर की नौकरी पाने के लिए पहली बार शपथ पत्र के साथ किसी सवर्ण ने किया आवेदन, पढ़ें बेरोजगार सवर्ण का पूरा शपथ पत्र

July 24, 2022 by No Comments

Share News

सोशल मीडिया पर एक खबर वायरल हो रही है, जिसमें ये जानकारी सामने आ रही है कि अम्बेडकर अस्पताल रायपुर में निकली स्वीपर की भर्ती के लिए एक सवर्ण आवेदक का आवेदन प्राप्त हुआ है, जिसमें लिखा है,”सर, जाति देखकर मेरा आवेदन निरस्त मत करना।” इस जानकारी के सामने आने के बाद देश में सवर्णों की क्या स्थिति हो गई है, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। एक ओर बेरोजगारी और दूसरी ओर आरक्षण, दोनों ही तरफ से सवर्ण ही पिस रहे हैं।

यूपी बोर्ड की पुस्तकों को महंगा बेचने वालों पर होगी कार्यवाही, देखें यूपी बोर्ड प्रयागराज ने 34 विषयों के 67 पाठ्यपुस्तकों के क्या तय किए हैं रेट, प्रदेश भर के DIOS को दिए निर्देश

पत्रिका की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस पूरे मामले को लेकर अस्पताल के एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त में ये जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि ऐसा पहली बार हुआ है कि स्वीपर की नौकरी के लिए जब किसी सवर्ण आवेदक का शपथ पत्र के साथ आवेदन प्राप्त हुआ है। सवर्ण को कहीं से ऐसा लगा कि उसका आवेदन निरस्त हो सकता है, इसलिए उसने शपथ पत्र भी भेजा है। अधिकारी ने बताया कि वैसे तो भर्ती मेरिट और कार्यकौशल के आधार पर की जाएगी। बता दें कि रायपुर के अम्बेडकर अस्पताल में स्वीपर भर्ती के लिए 13 स्वीपरों की भर्ती के लिए आवेदन निकाले गए हैं, जिसमें से 250 उम्मीदवारों के आवेदन प्राप्त हुए हैं। इस सम्बंध में अस्पताल के सहायक अधीक्षक डा. एपी पडराहा ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया में चयन मेरिट के अनुसार किया जाता है।

Lucknow:फर्जी IPS बनकर सोशल मीडिया पर रौब झाड़ने वाला गिरफ्तार, यशस्वी यादव की फोटो एडिट कर बनाई थी अपनी फोटो, एमिटी यूनिवर्सिटी से की थी एमबीए की पढ़ाई

देखें बेरोजगारी के इस दौर में लाचार सवर्ण ने क्या लिखा है शपथ पत्र में
सर, मैं भले ही सवर्ण जाति का हूं, लेकिन आप लोग मेरा आवेदन जाति को देखकर निरस्त मत करना। क्योंकि मैं अपने पूरे होशो-हवास के साथ यह फार्म भर रहा हूं और शपथ पत्र भी पेश कर रहा हूं। भीषण बेरोजगारी के इस दौर में सरकारी नौकरी मिलना बहुत मुश्किल है। इसलिए जो भी हाथ में आ जाए, उसे मैं करने के लिए तैयार हूं। स्वीपर भर्ती के लिए जो भी योग्यता है, उसे मैं पूरी करता हूं। अस्पताल प्रशासन द्वारा जो भी कार्य सौंपा जाएगा, उसे मैं पूरा मन लगाकर ईमानदारी से करूंगा…। (फोटो सोशल मीडिया से ली गई है, जो कि प्रतीकात्मक है)