Ratan Tata: उद्योगपति रतन टाटा को लेकर बड़ी खबर; ICU में भर्ती, हालत गंभीर

October 9, 2024 by No Comments

Share News

Ratan Tata: रतन टाटा को लेकर ताजा खबर सामने आ रही है. सोशल मीडिया पर वायरल खबरों के मुताबिक, उनकी हालत गम्भीर है और उनको मुंबई के एक अस्पताल की गहन चिकित्सा यूनिट (Intensive Care Unit) में भर्ती किया गया है.

बुधवार को एक न्यूज एजेंसी की तरफ से ये जानकारी दी गई है. हालांकि हाल ही में यानी 7 अक्टूबर को भी उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आई थी लेकिन तुरंत ही उन्होंने इस खबर का खंडन करते हुए कहा था कि वह रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल गए थे लेकिन अब जानकारी सामने आ रही है कि उनकी तबीयत ज्यादा खराब है.

उनके स्वास्थ्य के बिगड़ने की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया एक्स (ट्विटर) पर #RatanTata तेजी से ट्रेंड कर रहा है और सोशल मीडिया यूजर्स उनसे स्वास्थ्य की प्रार्थना कर रहे हैं. तो वहीं उनके अधिकारिक एक्स अकाउंट पर खबर लिखे जाने तक आखिरी पोस्ट 7 अक्टूबर की ही दिखाई दे रही है, जिसमें उन्होंने उस दिन अस्पताल में भर्ती होने की खबर का खंडन किया था. इसके बाद उनकी कोई पोस्ट नहीं है. ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा की हालत गंभीर है और उन्हें मुंबई के एक अस्पताल की गहन चिकित्सा यूनिट (Intensive Care Unit) में भर्ती किया गया है.

भारत की बड़ी हस्ती हैं रतन टाटा?

रतन नवल टाटा को भला कौन नहीं जानता? वह उद्योग जगत की एक बड़ी हस्ती हैं और महान दानवीरों में उनका नाम गिना जाता है. वह एक भारतीय व्यापारी, निवेशक, दानवीर और टाटा संस के पूर्व अध्यक्ष हैं। वह टाटा समूह के अध्यक्ष रह चुके हैं। उन्होंने 1991 में भारत के सबसे बड़े और सबसे प्रभावशाली समूहों में से एक टाटा संस के अध्यक्ष बने और 2012 तक समूह का नेतृत्व किया. वह प्रतिष्ठित कैथेड्रल और जॉन कानोन स्कूल, बिशप कॉटन स्कूल (शिमला), कॉर्नेल यूनिवर्सिटी और हार्वर्ड के पूर्व छात्र हैं। उनके कार्यकाल के दौरान, टाटा समूह ने वैश्विक स्तर पर विस्तार किया, टेटली, कोरस और जगुआर लैंड रोवर जैसी प्रमुख कंपनियों का अधिग्रहण किया, जिससे टाटा एक बड़े पैमाने पर घरेलू फर्म से एक वैश्विक पावरहाउस में बदल गया. उनको भारत के दो सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म विभूषण (2008) और पद्म भूषण (2000) से सम्मानित किए जा चुका है.

न्यूज एजेंसी को एक करीबी ने दी ये जानकारी

रतन टाटा के एक करीबी अधिकारी ने आज शाम न्यूज एजेंसी आईएएनएस को जानकारी है कि “वह अभी अस्पताल में हैं। हम कल (गुरुवार) सुबह एक आधिकारिक बयान जारी करेंगे।” एजेंसी को दिया ये बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

ये भी पढ़ें-Ratan Tata: “गलत सूचना न फैलाएं…” जानें ऐसा क्यों बोले रतन टाटा?