RCB प्रशंसक का ऐसा हुआ Video वायरल…रातो-रात लड़की आ गई चर्चा में

April 7, 2026 by No Comments

Share News

RCB Fans Video Viral: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें आरसीबी फैन का एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ कि वह रातो-रात चर्चा में आ गई. दरअसल कल शाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच मैच हुआ जिसमें RCB ने 250 रन बनाकर CSK को 251 का टारगेट दिया तो वहीं सीएसके इसको पूरा नहीं कर पाई और RCB 43 रनों से मैच जीत गई.

इसी दौरान आरसीबी के फैन्स सीएसके के फैंसे के मजे लेने लगे और उनको अपने-अपने अंदाज में चिढ़ाने लगे. इसी दौरान एक फैन का वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वीडियो में साफ दिख रहा है कि स्टेडियम में एक लड़का बैठा है जो कि चेन्नई टीम का प्रशंसक है और उसके बगल में बेंगलुरु टीम की प्रशंसक बैठी हुई है.

वीडियो में दिखता है कि किस तरह से RCB की प्रशंसक खुश होकर अपनी टीम का नाम चिल्ला रही है और CSK प्रशंसक को चिढा रही है. लड़की खड़ी होकर उसकी तरफ देखकर जोर-जोर से हूटिंग कर रही है तो दूसरी ओर लड़का हाथों से इशारा करते हुए उसे बैठने के लिए कह रहा है.

यह वीडियो एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है तो वहीं इस वीडियो पर एक ने लिखा यह गलत है, और मजे लो तो वहीं एक अन्य ने लिखा ये RCB वाले पिछले 2 साल से पगला गए हैं. हालांकि इसी तरह और कॉमेंट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.

ये भी पढ़ें-पाकिस्तान की हार पर खुद पाकिस्तानियों ने लगाए जमकर ठुमके…Video वायरल; वहीं भारतीय टीम ने बनाया ये नया वर्ल्ड रिकॉर्ड