जनवरी की सही स्पेलिंग नहीं लिख सकी सरकारी टीचर…Video वायरल

August 19, 2026 by No Comments

Share News

Reservation Hatao Andolan: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें साफ दिख रहा है कि एक सरकारी स्कूल की शिक्षिका ब्लैक बोर्ड पर जनवरी की सही स्पेलिंग भी नहीं लिख पा रही है. उनसे जब जनवरी (January) की स्पेलिंग लिखने के लिए कहा जाता है तो वह JUNGU लिख देती हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल ये वीडियो सरकारी शिक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर रहा है. साथ ही सोशल मीडिया यूजर्स ये भी कह रहे हैं कि कहीं यही वजह तो नहीं कि सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे अच्छा करियर नहीं बना पाते. वे मजदूर ही बनकर रह जाते हैं. क्योंकि जब बचपन में सही से पढ़ाया नहीं जाएगा तो भला बच्चे शिक्षित कैसे होंगे?

बता दें कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर Manoj Singh (@PracticalSpy) द्वारा यह वीडियो 18 अगस्त 2026 को शेयर किया गया है और कॉकरोच जनता पार्टी प्रमुख अभिजीत दीपके से सवाल किया गया है कि वह इस मुद्दे पर बात क्यों नहीं करते जबकि वह सरकारी स्कूलों की इमारत, टूटी खिड़कियां और गंदे शौचालयों आदि बदहाली की बात तो करते हैं?

पुराना है वीडियो

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को सर्च करने पर जानकारी सामने आई है कि इस वीडियो को लेकर 9 दिसम्बर 2023 को खबरें प्रकाशित हुई. तब इंस्टाग्राम पर (@factszonee) नाम के पेज से एक वीडियो शेयर किया गया था. इस वायरल वीडियो में बताया गया था कि इंस्पेक्शन करने आए शख्स ने किसी सरकारी स्कूल की टीचर से महीनों की स्पेलिंग पूछते हुए जनवरी की स्पेलिंग लिखने को जब कहा तो टीचर ने जनवरी की स्पेलिंग JUNGU लिख दी जिसे लोग देखकर हैरान रह गए. तो वहीं फरवरी की स्पेलिंग ‘MUN’ और मार्च की स्पेलिंग ‘MIJ’ लिख दी.

पहली बार ये वीडियो 12 नवम्बर 2023 को शेयर किया गया था. तब भी सोशल मीडिया यूजर्स ने कई सवाल खड़े किए थे तो वहीं अब जब आरक्षण हटाओ आंदोलन देश में जारी है तो ये वीडियो फिर से वायरल हो रहा है और लोगों का दावा है कि ये शिक्षक आरक्षण से नौकरी प्राप्त कर मोटा वेतन उठाते हैं लेकिन बच्चों का भविष्य खराब कर रहे हैं. ऐसे शिक्षकों को नौकरी से निकाला जाना चाहिए. फिलहाल ये वीडियो देश के किस हिस्से का है, ये जानकारी सामने नहीं आ सकी है.

कौन है कॉकरोच जनता पार्टी?

फिलहाल आज जेन जी के बीच कॉकरोच जनता पार्टी एक जाना-पहचाना नाम हो चुकी है. इसके मुखिया अभिजीत दीपके हैं जिनके नेतृत्व में हाल ही में जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया गया और इसी के बाद केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा. अभिजीत दीपके की मांग थी कि शिक्षामंत्री इस्तीफा दें तभी विरोध प्रदर्शन थमेगा. ये विरोध प्रदर्शन नीट आदि पेपर लीक के खिलाफ किया गया. तो वहीं इसी धरना प्रदर्शन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपशब्द भी कहे गए जो कि चर्चा का विषय रहे. फिलहाल हाल ही में अभिजीत दीपके ने भारत की शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए आंदोलन चलाने की घोषणा की है.

ये भी पढ़ें-आरक्षण के खिलाफ जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन शुरू…Gen Z ने सम्भाला मोर्चा-Video