खेल के मैदान में पाकिस्तानी खिलाड़ी का AK-47 वाला जश्न….! सुप्रिया श्रीनेत ने PM मोदी को कह डाला कमजोर…Video
Sahibzada Farhan in Asia Cup 2025: कांग्रेस की फायर ब्रांड महिला नेता व प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने पाकिस्तानी क्रिकेटर साहिबजादा फरहान के “एके 47“ वाले जश्न को लेकर क्रोध जाहिर किया है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है.
सुप्रिया श्रीनेत ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पाकिस्तानी खिलाड़ी की बल्ले से एके 47 चलाकर जश्न मनाने वाली फोटो शेयर करते हुए लिखा है “शाबाश मोदी जी! बस, यही देखना बाक़ी था. इसीलिए खिलवा रहे हैं क्रिकेट? इसकी हिम्मत कैसे हुई यह करने की? नरेंद्र मोदी एक कमज़ोर प्रधानमंत्री हैं. ”
बता दें कि एशिया कप-2025 का आयोजन हो रहा है. रविवार यानी 21 सितंबर को भारत-पाकिस्तान के बीच मैच खेला गया. इस दौरान साहिबजादा फरहान ने अर्धशतक लगाया. इसी के बाद उन्होंने विवादित तरीके से जश्न मनाते हुए बल्ले को कुछ इस तरह से चलाया जैसे वो एके 47 चला रहे हों.
शाबाश मोदी जी!
बस, यही देखना बाक़ी था
इसीलिए खिलवा रहे हैं क्रिकेट?
इसकी हिम्मत कैसे हुई यह करने की?
नरेंद्र मोदी एक कमज़ोर प्रधानमंत्री हैं pic.twitter.com/Ms2KF7U308
— Supriya Shrinate (@SupriyaShrinate) September 21, 2025
फिलहाल फरहान के इस अंदाज की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हो रही है. तो इसी तरह से हारिश रउफ भी खेल के मैदान में विवादित इशारे कर चुके हैं.
हालांकि भारत ने एशिया कप 2025 में पाकिस्तान के खिलाफ अभी तक दो मैच खेले हैं और दोनों में ही पाकिस्तान को भारत के हाथों हार ही मिली है. टीम इंडिया ने पाकिस्तान को पहले मैच में 7 विकेट से रौंदा था. यह मुकाबला 14 सितंबर को खेला गया था. तो दूसरी ओर 21 सितम्बर को हुए मैच में भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया. यह सुपर फोर का मुकाबला था.
जानें क्या है पूरा मामला?
दरअसल कल दुबई में भारत और पाकिस्तान के बीच सुपर फोर का मुकाबला खेला गया. पाकिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए. ओपनर साहिबजादा फरहान रहे. उन्होंने 45 गेंदों में 58 रन बनाए. इसी दौरान अर्धशतक के बाद बल्ले से बंदूक चलाने का एक्शन दिखाया. बता दें कि इसी साल 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तानी आतंकवादियों ने पर्यटकों पर हमला किया था, जिसमें 26 लोगों की जान चली गई थी. तो वहीं अब फरहान के गन सेलिब्रेशन के बाद लगातार उनकी और पाकिस्तान की आलोचना हो रही है.
पाकिस्तानी खिलाड़ियों से इंडियन टीम ने नहीं मिलाया था हाथ
बता दें कि 14 सितम्बर को भारत-पाकिस्तान के बीच हुए मैच का भारत में जमकर विरोध किया जा रहा था और भारत से पाकिस्तान के साथ मैच न खेलने की अपील की गई थी लेकिन फिर भी भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप 2025 खेला लेकिन मैच से पहले हाथ मिलने की परम्परा को नहीं निभाया. यानी पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया था. तो वहीं पाकिस्तान ने हाथ न मिलाने को लेकर आईसीसी से शिकायत भी की थी. दूसरी ओर कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जीत के बाद कहा था कि हम पहलगाम के पीड़ितों के साथ खड़े हैं.
ये हमारी सरकार की कमजोरी ही है, वर्ना इसके हाथ में कटोरा होता। pic.twitter.com/Rr9jtCHmOX
— Jaan Muhammad (@jaanmuhammad81) September 21, 2025
ये भी पढ़ें-Haris Rauf: क्रिकेट मैदान में पाकिस्तानी खिलाड़ी ने किया घटिया इशारा…भड़के फैंस-Video