Sakshi Murder Case: लड़के ने लड़की पर चाकू से किया 21 बार प्रहार, मौत के बाद भी बेरहमी से पत्थरों से कूचता रहा सिर, वायरल हुआ रूह कंपा देने वाला वीडियो (चेतावनी-वीडियो विचलित करने वाला है)

Share News

Sakshi Murder Case: देख की राजधानी दिल्ली से एक बार फिर से रूह कंपा देने वाली खबर सामने आई है. यहां एक लड़के ने नाबालिग लड़की को पहले चाकू से 21 बार प्रहार किया और जब वह मर गई तब भी उसका जी नहीं भरा और उसके ऊपर पत्थर से प्रहार करता रहा. सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि इस बीच उसी जगह से लोग आते-जाते रहे, लेकिन किसी ने भी उस लड़की को बचाने की कोशिश नहीं की और न ही लड़के को मना करने का प्रयास किया. यहां तक कि किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को भी नहीं दी. घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो कि खौफनाक मंजर की पूरी दास्तान कर रहा है औऱ लड़के की हैवानियत को साफ तौर पर दिखा रहा है.

सीसीटीवी में साफ दिख रहा है कि लड़का सरेआम हैवानियत की घटना को अंजाम दे रहा है लेकिन उसे कोई रोकने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है. जानकारी सामने आ रही है कि, शाहबाद डेयरी (Shahbad area) की एक गली में लोग आ-जा रहे हैं और वहीं पर किनारे की तरफ एक लड़का हाथ में हथियार लेकर आता है और बीच सड़क पर एक 16 साल की लड़की पर बेहरमी से हमला कर देता है, जिससे आसपास के लोग खौफ में आ जाते हैं और मौके से दूर हट जाते हैं. लड़का अंधाधुंध लड़की पर चाकू से वार करता रहता है.

इस बीच कई बार चाकू लड़की के शरीर में फंस जाता है तो वह उसे बाहर निकाल कर फिर से वार करने लगता है. लड़की मर जाती है फिर भी उसका जी नहीं भरता और वह बड़ा सा पत्थर उठाकर लड़के के ऊपर कई बार पटकता है. फिर वहां से जाने लगता है, लेकिन कुछ देर बाद वह फिर से लौटता है और फिर से पत्थर से लड़की के ऊपर वार करता है. दिल को अंदर तक हिला देने वाला यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि लड़के ने कम से कम 21 बार लड़की पर चाकू से हमला किया. फिलहाल सीसीटीवी फुटेज के आधाऱ पर दिल्ली पुलिस ने कल रात ही साहिल को गिरफ्तार कर लिया है. इस सम्बंध में पुलिस की ओर से जारी बयान में बताया गया कि, थाना शाहबाद डेयरी इलाके में हुई नाबालिग लड़की की नृशंस हत्या की घटना में हत्या का केस दर्ज किया गया है। साहिल नामक अभियुक्त को बुलंदशहर, U.P. से गिरफ्तार किया जा चुका है. विधिक कार्यवाही की जा रही है.

दोनों थे रिलेशनशिप में
जानकारी सामने आ रही है कि, हत्यारोपी का नाम साहिल है जबकि लड़की का नाम साक्षी. बताया जा रहा है दोनों के बीच प्रेम संबंध थे. रविवार को किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी. जिसके बाद लड़के ने इस घिनौनी घटना को अंजाम दिया है. पुलिस ने आरोपी की पहचान साहिल पुत्र सरफराज के रूप में की है. नाबालिग लड़की E-36 जेजे कॉलोनी के रहने वाले जनकराज की बेटी थी. पुलिस ने बताया कि साहिल और साक्षी रिलेशनशिप में थे. लेकिन रविवार को उनका झगड़ा हो गया था. इसके बाद साक्षी जब अपनी सहेली नीतू के बेटे के जन्मदिन में शामिल होने के लिए निकली तो साहिल ने उसे गली में रोका. दोनों के बीच कुछ कहासुनी हुई और फिर हत्या के इरादे से आया साहिल चाकू लेकर साक्षी पर टूट पड़ा और हत्या कर दी.