अजमेर दरगाह के खादिम सलमान चिश्ती ने रो-रो कर नूपुर शर्मा के खिलाफ जारी किया फतवा, कहा जो गर्दन लाएगा उसे दूंगा अपना मकान, मां-बच्चों की कसम… देखें वायरल वीडियो

Share News

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अजमेर दरगाह के खादिम सलमान चिश्ती ने रो-रो कर भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के लिए फतवा जारी किया है। वीडियो में वह कहता दिखाई दे रहा है कि माहौल पहल जैसा नहीं रहा, नहीं तो मैं बोलता नहीं….मुझे कसम हैं मेरी मां, बच्चों की…जो नूपुर शर्मा की गर्दन लाएगा, उसे सब कुछ दे दूंगा। उसे अपना मकान दे दूंगा और मैं कहीं चला जाउंगा। इस बीच सलमान अपने आंसू भी पोछता जा रहा है।

बता दें कि पैगम्बर मोहम्मद पर टिप्पणी करने का वीडियो वायरल होने के बाद से ही पूरे देश में नूपुर शर्मा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है। एक के बाद एक हत्या का दौर देश में जारी है। जो भी नूपुर शर्मा का समर्थन कर रहा है, उसे मार दिया जा रहा है। पहले उदयपुर में कन्हैयालाल, फिर अमरावती में उमेश प्रहलाद राव, इसके बाद अयोध्या में पुजारी पंकज शुक्ला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। ऐसे समय में सामने आया सलमान का वीडियो माहौल को और भी खराब कर सकता है।

नूपुर शर्मा का यही वीडियो है, जिसको लेकर विवाद पैदा हुआ, हालांकि ट्वीटर यूजर द्वारा कहा जा रहा है कि पहले तसलीम रहमानी द्वारा शिवलिंग का मजाक उड़ाया गया, इसके बाद नूपुर शर्मा ने टिप्पणी की।

फिलहाल अजमेर दरगाह के खादिम के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वीडियो वायरल होने के बाद अलवर गेट थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में अजमेर के एएसपी विकास सांगवान ने बताया कि वीडियो में सलमान चिश्ती नशे की हालत में नजर आ रहा है। फिलहाल इस वीडियो को वायरल करने के बाद से सलमान फरार है। सांगवान ने कहा कि उसकी तलाश की जा रही है। जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के बाद उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Karnataka News:कर्नाटक के वास्तु स्पेशलिस्ट चंद्रशेखर गुरुजी की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात, हत्यारे गिरफ्तार, देखें वायरल वीडियो